UP: योगी सरकार ने युवाओं को दी सौगात, 2158 पदों पर निकाली भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

UP News: यूपी की योगी सरकार सभी विभागों में रिक्त पदों पर लगातार भर्तियां निकाल रही है. अब यूपी सरकार ने एक बार फिर से 2158 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई.

UP News: यूपी की योगी सरकार सभी विभागों में रिक्त पदों पर लगातार भर्तियां निकाल रही है. अब यूपी सरकार ने एक बार फिर से 2158 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई.

author-image
Suhel Khan
New Update
CM Yogi UPPSC Recruitment

योगी सरकार की युवाओं को सौगात Photograph: (X@MyYogiAdityanath and UPPSC)

UP News: योगी सरकार युवाओं को लगातार नौकरी की सौगात दे रही है. अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के माध्यम से शासन के अधीन विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती निकली है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है. इस भर्ती के माध्यम से आयोग कुल 2158 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें. जो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर उपलब्ध है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा.

Advertisment

बिना ओटीआर रजिस्ट्रेशन के नहीं कर पाएंगे आवेदन

इसके साथ ही यूपी लोक सेवा आयोग ने साफ किया है कि इन पदों के लिए सिर्फ ओटीआर आधारित ऑनलाइन आवेदनों को ही स्वीकार किया जाएगा. वहीं किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा. आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी 2026 रखी गई है. वहीं उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार, संशोधन भी कर सकते हैं. जिसकी तिथि 29 जनवरी 2026 रखी गई है.

किन पदों के लिए होगा उम्मीदवारों का चयन

आयोग के सचिव संजय श्रीनेत के मुताबिक, इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए किया जाएगा.  इनमें पशुधन विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सा अधिकारी के कुल 404 पद शामिल हैं. इनके अलावा विधायी विभाग में विधिक्षण अधिकारी के एक रिक्त पद के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं. जबकि परिवार कल्याण महानिदेशालय में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पद, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में औषधि निरीक्षक के 26 पद और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में दंत सर्जन के 157 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: किसानों पर यूपी सरकार मेहरबान, 60 फीसदी सब्सिडी पर दे रही Solar Pump, जानें कैसे करें आवेदन

इनके अलावा आयुर्वेद निदेशालय के तहत चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) के कुल 168 पद, चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य (आयुर्वेद एवं यूनानी) के 884 पद और यूनानी निदेशालय में चिकित्सा अधिकारी (यूनानी) के 25 पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं. जबकि श्रम विभाग में चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथिक) के सात पद और होम्योपैथी निदेशालय के तहत होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के कुल 265 पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं. यूपीपीएससी के सचिव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार ओटीआर प्रक्रिया को पूरा कर लें. इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: UP: नए साल में 1.5 लाख नौकरियों की सौगात देगी योगी सरकार, इन विभागों में निकलेगी बंपर भर्ती

UP News
Advertisment