UP News: योगी सरकार का VIP सुरक्षा को लेकर किया बड़ा फैसला, स्पेशल फोर्स का होगा गठन

UP News: यूपी सरकार अब वीआईपी सुरक्षा के लिए अलग से स्पेशल फोर्स का गठन करने जा रही है. इसके लिए चयनित पुलिसकर्मयों को मेघालय में ट्रेनिंग दी जाएगी. इस विशेष फोर्स के जवानों को सामान्य ड्यूटी से अलग रखा जाएगा.

UP News: यूपी सरकार अब वीआईपी सुरक्षा के लिए अलग से स्पेशल फोर्स का गठन करने जा रही है. इसके लिए चयनित पुलिसकर्मयों को मेघालय में ट्रेनिंग दी जाएगी. इस विशेष फोर्स के जवानों को सामान्य ड्यूटी से अलग रखा जाएगा.

author-image
Suhel Khan
New Update
cm yogi vip security

यूपी में होगा स्पेशल फोर्स का गठन Photograph: (X@myogiadityanath/Social Media)

UP News: यूपी की योगी सरकार ने मुख्यमंत्री समेत अन्य वीआईपी सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. जिसके लिए अब यूपी सरकार वीआईटी  सुरक्षा को और मजबूत करेगी. जिसके लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया जाएगा. जिसके लिए योगी सरकार ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि वीआईपी सुरक्षा देना वाली इस विशेष टीम को अत्याधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. जिसका आयोजन इसी महीने मेघालय में किया जाएगा.

Advertisment

वीआईपी सुरक्षा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी ढिलाई

राज्य सरकार वीआईपी सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी. जिसे देखते हुए एडिशनल एसपी स्तर से लेकर दारोगा (उप निरीक्षक) स्तर तक के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से आवेदन मांगे गए हैं. जिसके तहत चयनित पुलिसकर्मियों को विशेष सुरक्षा मानकों, वीआईपी मूवमेंट, काफिले की व्यवस्था, खतरे की पहचान, भीड़ नियंत्रण और आपातस्थिति से निपटने के लिए कड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा.

गोरखपुर में गठित की गई विशेष टीम

जानकारी के मुताबिक, सीएम की सुरक्षा को लेकर गोरखपुर में पहले ही एक विशेष टीम का गठन किया जा चुका है. यही नहीं ये विशेष टीम कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी है. इसी मॉडल के तहत अब राज्य के सभी जिलों में एक-एक विशेष वीआईपी सुरक्षा टीम का गठन किया जा रहा है. ये विशेष टीमें जिले में आने वाले मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, न्यायिक अधिकारियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी.

सरकार का कहना है कि अलग से प्रशिक्षित टीम होने से सुरक्षा व्यवस्था अधिक पेशेवर और प्रभावी होगी. वहीं मेघालय में होने वाली ट्रेनिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियारों के प्रयोग, क्लोज प्रोटेक्शन तकनीक, इंटेलिजेंस इनपुट पर काम करने और संभावित हमलों को पहले ही निष्क्रिय करने की रणनीति सिखाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी के इस जिले की 424 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, योगी सरकार ने दी फंड की मंजूरी

सामान्य ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मी

इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को मनोवैज्ञानिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. जिससे तनावपूर्ण हालात में भी वे सही निर्णय ले सकेंगे. पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन पुलिसकर्मियों को सामान्य ड्यूटी से अलग रखा जाएगा. उनकी तैनाती सिर्फ वीआईपी सुरक्षा के लिए होगी. ऐसा करने से सुरक्षा व्यवस्था में निरंतरता बनी रहेगी. ऐसा करने से हर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग स्टाफ लगाने की जरूरत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का घर-दुकान डिफॉल्टरों तोहफा, ब्याज और पेनल्टी में मिलेगी भारी छूट

UP News
Advertisment