UP News: बाराबंकी में झोलाछाप डॉक्टर यूट्यूब देखकर कर रहा था पथरी का ऑपरेशन, काट दी नसें, महिला की दर्दनाक मौत

UP News: बाराबंकी में एक झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर पथरी का ऑपरेशन किया, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध क्लिनिक को सील कर दिया और दो आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया.

UP News: बाराबंकी में एक झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर पथरी का ऑपरेशन किया, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध क्लिनिक को सील कर दिया और दो आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया.

author-image
Deepak Kumar
New Update
CRIME NEWS (2)

क्राइम न्यूज Photograph: (FREEPIK)

UP News:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां झोलाछाप डॉक्टरों की घोर लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली. बता दें कि कोठी कस्बे में अवैध रूप से चल रहे श्रीदामोदर औषधालय में एक कथित डॉक्टर ने सिर्फ यूट्यूब वीडियो देखकर पथरी निकालने का ऑपरेशन कर दिया. अनुभव की कमी और नशे की हालत में ऑपरेशन करने के कारण महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई. घटना के बाद क्लिनिक के संचालक ताला लगाकर फरार हो गए.

Advertisment

पथरी बताकर किया ऑपरेशन, जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, डफरापुर निवासी फतेह बहादुर रावत की 38 वर्षीय पत्नी मुनिश्रा देवी पेट दर्द से परेशान थीं. 5 दिसंबर को परिजन उन्हें कोठी बाजार स्थित श्रीदामोदर औषधालय लेकर पहुंचे. यहां क्लिनिक संचालक ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने बिना किसी जांच के उन्हें पथरी होने की बात कह दी और 25,000 रुपये में ऑपरेशन का प्रस्ताव दिया. बातचीत के बाद 20,000 रुपये में सौदा तय हुआ.

यह भी पढ़ें- UP: उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया एक्शन, काशी में मिले हजारों रोहिंग्या

परिजनों का आरोप है कि पैसा लेने के बाद ज्ञान प्रकाश शराब के नशे में ही यूट्यूब पर वीडियो देखकर ऑपरेशन करने लगा. न तो उसके पास मेडिकल डिग्री थी और न ही किसी तरह की सर्जरी का अनुभव. नशे में किए गए इस ऑपरेशन के दौरान उसने पथरी तो निकाल नहीं पाई, उल्टा महिला के आमाशय, छोटी आंत, खाने की नली और कई नसें तक काट डालीं. इससे महिला की हालत और ज्यादा गंभीर हो गई. अगले ही दिन शाम को लगातार दर्द से तड़प रही मुनिश्रा ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. जैसे ही उसकी मौत हुई, ज्ञान प्रकाश और उसका परिवार क्लिनिक में ताला लगाकर भाग निकले.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया. 9 दिसंबर को पीड़ित पति ने ज्ञान प्रकाश मिश्रा और विवेक मिश्रा के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया.

एसीएमओ और सीएचसी प्रभारी ने अस्पताल पर नोटिस चस्पा कर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है. कोठी थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.

यह भी पढ़ें- Purvanchal Expressway: कौन है आशुतोष सरकार? कपल्स व महिलाओं के प्राइवेट वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, FIR दर्ज

Crime news UP News
Advertisment