UP: दीपावली और छठ पर रोडवेज अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, लखनऊ रीजन से चलेंगी 950 बसें

UP News: त्योहारी यात्राओं को देखते हुए लखनऊ से दिल्ली, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई रूटों पर बसें चलाई जाएंगी.

UP News: त्योहारी यात्राओं को देखते हुए लखनऊ से दिल्ली, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई रूटों पर बसें चलाई जाएंगी.

author-image
Yashodhan.Sharma
New Update
UP Roadways

UP Roadways Photograph: (social)

Lucknow:  दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने व्यापक तैयारी की है. लखनऊ रीजन से कुल 950 बसों का संचालन किया जाएगा. परिवहन निगम की ओर से सभी डिपो को बसों का आवंटन कर दिया गया है. वहीं, 105 अतिरिक्त बसों को बैकअप के रूप में रखा गया है ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत बसों का संचालन किया जा सके.

Advertisment

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए 18 से 30 अक्टूबर तक कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. 20 अक्टूबर को दीपावली और 28 अक्टूबर को छठ पर्व होने के कारण शनिवार से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है.

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आर.के. त्रिपाठी ने बताया कि कैसरबाग, चारबाग, अवध कमता, रायरबेली, हैदरगढ़, उपनगरीय, बाराबंकी और आलमबाग डिपो से बसों का संचालन किया जाएगा.

कैसरबाग से 276 बसें,

चारबाग से 120 बसें,

अवध कमता से 94 बसें,

रायरबेली से 158 बसें,

हैदरगढ़ से 105 बसें,

बाराबंकी से 107 बसें,

आलमबाग से 80 बसें,

और उपनगरीय डिपो से 10 बसें चलाई जाएंगी.

सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक:

  • आलमबाग: 8726005100
  • चारबाग: 9415757195
  • कैसरबाग: 9717870021
  • अवध: 8726005107


दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक:

  • आलमबाग: 9452312139
  • चारबाग: 9415007465
  • कैसरबाग: 9793858053
  • अवध: 9889490758


रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक:

  • आलमबाग: 8433305950
  • चारबाग: 9818412842
  • कैसरबाग: 9235058537
  • अवध: 9119687393

सभी रूटों पर दोनों तरह की बसें रहेंगी उपलब्ध

त्योहारी यात्राओं को देखते हुए लखनऊ से दिल्ली, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई रूटों पर बसें चलाई जाएंगी. इनमें लखनऊ-दिल्ली रूट पर 55 बसें, गोरखपुर रूट पर 44 बसें और आजमगढ़ रूट पर 37 बसें संचालित की जाएंगी. सभी रूटों पर साधारण और एसी दोनों तरह की बसें उपलब्ध रहेंगी.

यह भी पढ़ें: UP Govt: दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, जानें पूरी प्रक्रिया

यह भी पढ़ें: UP Diwali Gift: दीपावली से पहले ही इस सरकारी योजना का मिल गया लाभ, सीधे लाभार्थियों के खाते में पैसे ट्रांसफर

Uttar Pradesh UP News state news state News in Hindi
Advertisment