logo-image

कल्याण सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, CM योगी ने हॉस्पिटल पहुंच कर जाना हाल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उनको लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है.

Updated on: 04 Jul 2021, 12:21 PM

highlights

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ गई है
  • उनको लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया 
  • CM योगी  भी रविवार को उनका हाल जानने लोहिया हॉस्पिटल पहुंचे

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उनको लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है. मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य पर पैनी नजर रखे हुए हैं. जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री की बॉडी पर सूजन आई हुई हैै. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को उनका हाल जानने लोहिया हॉस्पिटल पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी ने कल्याण सिंह का हालचाल जाना और उनकी देखरेख कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की. जानकारी केे अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार है और चिंता की कोई बात नहीं है. 

यह भी पढ़ेंः ओवैसी का चैलेंज CM योगी को स्वीकार, बोले थे- 2022 में नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री

राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं कल्याण सिंह

आपको बता दें कि कल्याण सिंह भारतीय जनता पार्टी के धुरंधर नेताओं में से एक रहे हैं. अयोध्या में बाबरी मस्जिद कांड से भी उनका नाम जुड़ा था. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं. कल्याण सिंह की तबीयत बिगडऩे की सूचना मिलने पर यूपी समेत अन्य राज्यों के भी दिग्गज नेता और जानी-मानी हस्तियां उनको हॉस्पिटल में मिलने जा रही हैं. कल्याण सिंह की तबीयत लगातार खराब चल रही है, इससे पहले भी उनको लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनके ब्लड टेस्ट में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा हुआ आया है. लोहिया हॉस्पिटल के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने UP जिला पंचायत चुनाव में BJP की जीत का श्रेय CM योगी को दिया

सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे

आपको बता दें कि कल्याण सिंह पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. जिसके बाद उनको लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था. हालांकि बाद में उनके परिवार वालों ने उनको गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था.  यहां कुछ दिन इलाज चलने के बाद कल्याण सिंह को अक्टूबर में छुट्टी दे दी गई थी. आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह 89 साल के हैं.