/newsnation/media/media_files/2026/02/26/holi-2026-2026-02-26-11-47-59.jpg)
HOLI 2026 Photograph: (SORA)
Holi 2026: होली के लिए इन दिनों देशभर में धूमधाम से तैयारियां चल रही है. मगर वहीं, इस आड़ में मिलावटखोर भी तेजी से सक्रिय हो रहे हैं. हाल ही में खाद्य एवं सुरक्ष विभाग के साथ प्रशासनिक टीमों ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की. बुधवार को टीम ने हापुड़, नोएडा, बाराबंकी, संभल, आजमगढ़, अलीगढ़ कानपुर में तेल, खोया, पनीर, चने में मिलावटखोरी करने वालों को गिरफ्त में लिया है. वहीं, दिबियापुर इलाके में कसहा गांव में SDM बिधुना की मौजूदगी में कारखाने में छापेमारी हुई, जहां से 15 क्विंटल से अधिक पाउडर वाला पनीर और छेना मिला है.
ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल है कि होली पर इन मिलावटी चीजों से बचने का रास्ता क्या है? इसका सीधा सरल उत्तर है कि आपको अपनी खाने-पीने की चीजों की जांच करनी चाहिए. चलिए आपको बताते हैं घर बैठे इनकी असली-नकली की पहचान का तरीका क्या है.
1.तेल की पहचान कैसे करें?
रंग और गंध से पहचान
शुद्ध सरसों से हल्की और प्राकृतिक खूशबू आती है. अगर तेल से तेज, अजीब या बदबूदार गंध आए तो सावधान हो जाएं. साथ ही सरसों का तेल आंखों में थोड़ा चुभता भी है.
ये भी पढ़ें-Holi 2026: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?
फ्रिज टेस्ट
इसके लिए आपको थोड़ा सा तेल एक कटोरी में डालकर 4-5 घंटे के लिए फ्रिज में रखें. शुद्ध तेल फ्रिज में रखने से जम जाता है, जबकि मिलावटी तेल में अलग-अलग परतें दिखाई देती हैं.
पेपर टेस्ट
एक सफेद कागज पर तेल की कुछ बूंदें डालें. अगर तेल में मिलावट होगी तो सूखने के बाद चिपचिपा या दागदार निशान रह जाएगा.
2.पनीर की असली-नकली पहचान
हाथ से मसलकर देखें
असली पनीर मुलायम होता है और दबाने पर टूटता नहीं, जबकि सिंथेटिक या मिलावटी पनीर रबर जैसा खिंचता है.
गर्म पानी टेस्ट
इसके लिए आपको पनीर का एक छोटा टुकड़ा गर्म पानी में डालना है और कुछ देर बाद उसमें आयोडीन की एक बूंद डालें. अगर रंग नीला पड़ जाए तो उसमें स्टार्च की मिलावट हो सकती है.
स्वाद और बनावट
असली पनीर का स्वाद हल्का मीठा और दूध जैसा होता है. नकली पनीर बेस्वाद या साबुन जैसा लग सकता है. नकली पनीर से महक भी आती है.
3.खोये की जांच कैसे करें?
हथेली टेस्ट (Palm Test)
थोड़ा सा खोया अपने हाथ पर रगड़ें. अगर उसमें से चिकनाई के बजाय साबुन जैसी चिकनाहट या बदबू आए तो मिलावट हो सकती है.
आयोडीन टेस्ट
खोये के छोटे टुकड़े पर आयोडीन डालें. यदि रंग नीला या काला हो जाए तो समझिए उस खोये में स्टार्च मिलाया गया है.
पानी में घोलकर देखें
खोया पानी में आसानी से घुलता नहीं है. अगर तुरंत घुल जाए या तलछट छोड़ दे तो वह मिलावटी हो सकता है.
4.बेसन में मिलावट कैसे पता करें?
बेसन में अक्सर रंग या अन्य पाउडर मिलाए जाते हैं. एक गिलास पानी में थोड़ा बेसन डालें. अगर रंग ऊपर तैरने लगे या पानी का रंग बदल जाए तो मिलावट हो सकती है.
खरीदारी करते समय रखें ये सावधानियां
- आपको हमेशा भरोसेमंद दुकान या ब्रांड से ही सामान खरीदना चाहिए.
- पैक्ड सामान पर FSSAI लाइसेंस नंबर जरूर देखें.
- बहुत सस्ता सामान खरीदने से बचें.
- खुला सामान लेते समय उसकी गंध, रंग और ताजगी जरूर चेक करें.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर कहां से खरीदें सस्ते में रंग-पिचकारी? इन मार्केट्स में मिलेंगी बेस्ट डील्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us