/newsnation/media/media_files/2026/02/12/uttar-pradesh-news-2026-02-12-12-14-22.jpg)
uttar pradesh news Photograph: (uttar pradesh news)
Uttar Pradesh News: यूपी के बस्ती में बेहद हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस सन्न रह गए, यह देखकर कि कैसे 2 साल पहले मर चुकी पत्नी खुद चलकर थाने पहुंच गई. इस महिला के पति ने कप्तानगंज थाने में पत्नी की हत्या का केस दर्ज करवाया था. इसकी तफ्तीश पुलिस पिछले 2 सालों से कर रही है. पुलिस को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जिस मृतक महिला की FIR हुई थी, वह उन्हें जिंदा मिलेगी. बता दें कि महिला अन्य शख्स के साथ दूसरे राज्य में रह रही थी.
आधार कार्ड सेंटर पहुंची थी महिला
इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड सेंटर पहुंची थी. आधार कार्ड में बदलाव करवाते समय उसका ओटीपी पति के पास जा पहुंचा. इसके बाद पति चौंक गया और उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस चौंकन्ना हो गई और दोबारा से इस केस पर सक्रिय हो गई. इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर बस्ती पुलिस सीधे राजस्थान पहुंच गई. महिला वहां पाई गई और उसे बस्ती लाया गया. इसके बाद यहां पति अपनी पत्नी और बच्चे को देख भावनाओं में बह गया.
ये भी पढ़ें- अलीगढ़ में 10 महीने पहले दमाद के साथ भागी थी सास, अब बहनोई संग फरार
पिता ने बच्चे को प्यार-दुलार किया मगर बच्चा उसे अपना पिता नहीं मान रहा था. इसके बाद पिता ने बच्चे को अपने साथ रखने की मांग कि लेकिन पत्नी के साथ रहने से इनकार कर दिया. इस पूरी कहानी का खुलासा सिर्फ एक OTP से हुआ.
7 साल की शादी और फिर शुरु हुआ कलेश
शुरुआती जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि पति का नाम संदीप और पत्नी का नाम प्रियंका है. दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी. दोनों का रिश्ता अच्छा चल रहा था और दोनों का एक बेटा भी है. मगर साल 2023 से पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन होने लगी थी. समय के साथ विवाद बहुत बढ़ गया और 1 जुलाई 2024 को उनका झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ससुराल से अपने गहने लेकर मायके चली गई. वहां से वह अपने बेटे को लेकर अयोध्या गई.
सरयू नदी में आत्महत्या का था इरादा!
बताया जा रहा है कि प्रियंका अयोध्या में सरयू नदी में बेटे के साथ आत्महत्या के इरादे से गई थी लेकिन वहां उसे राजस्थान के एक शख्स ने रोक लिया था. कथित तौर पर वह शख्स अयोध्या में दर्शन करने आया था और उसी ने दोनों की जान बचाई. इसके बाद प्रियंका ने नई जिंदगी शुरू करने का फैसला लिया और उस शख्स के साथ राजस्थान चली गई.
पुलिस का बयान
SSP श्यामकांत के अनुसार, हत्या की एफआईआर अदालत के आदेश पर दर्ज की गई थी. महिला जिंदा है और उसका बयान भी कोर्ट में दर्ज किया गया है. इस मामले की अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है. बच्चे की कस्टडी को लेकर भी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें- Kanpur Lamborghini Case: तंबाकी कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, हादसे के 4 दिन बाद पुलिस ने पकड़ा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us