UP: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, घर से बरामद किए गए शव

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव उनके घर से बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि परिवार दो-तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकला तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव उनके घर से बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि परिवार दो-तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकला तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

author-image
Suhel Khan
New Update
Kasganj 5 family member found dead in house

कासगंज में एक ही परिवार के पांच लोगों के मिले शव Photograph: (प्रतीकात्मक फोटो)

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक सनसनीखेज और दुखद घटना में देखने को मिली. जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव घर में मिले. पांच लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को शक है कि यह हत्या-आत्महत्या का मामला हो सकता है. पुलिस के मुताबिक, 50 वर्षीय सत्यवीर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रामश्री (48) और 9 से 12 वर्ष की आयु के तीन बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Advertisment

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत पर क्या बोली पुलिस?

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत पर कासगंज के एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि, "स्थानीय पुलिस को सुबह करीब 6:30 बजे सूचना मिली कि सत्यवीर उर्फ ​​श्यामवीर अपने परिवार के साथ एक कमरे में रहते थे. उनका परिवार दो-तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकला. सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंचे तो पूरे मामले का पता चला. घर के अंदर सत्यवीर का शव फंदे से लटका हुआ मिला. जबकि बाकी चार शव बिस्तर पर रजाई के नीचे मिले. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया. पुलिस के मुताबिक, "प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सत्यवीर ने अपने परिवार के बाकी सदस्यों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है."

घर में अंदर से लगा हुआ था ताला

पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौक के कारणों का पता चलेगा. पुलिस के मुताबिक, सत्यवीर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी इस सामूहिक आत्महत्या का मुख्य कारण हो सकती है. अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने कहा, "हमें यहां पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है, जिनमें एक पुरुष, उसकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. घटनास्थल से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि ताला अंदर से लगा हुआ था और जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले हैं."

ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा ADGP सुसाइड केस में अब तक क्या अपडेट, गोली मारकर की थी आत्महत्या

डीआईजी ने बताया कि, "पोस्टमार्टम के बाद विशेषज्ञ की राय ली जाएगी. लोगों से बात करने पर पता चला है कि आर्थिक तंगी इस घटना का कारण हो सकती है. उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है."

अमांपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना

यह घटना कासगंज जिले के अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास की है. मृतकों में सत्यवीर (उर्फ श्यामवीर 'फौजी', ​​50 वर्ष), उनकी पत्नी रामश्री (48), बेटियां प्राची (12) अमरवती (10) तथा पुत्र गिरीश (9) शामिल हैं. सत्यवीर वेल्डर का काम करते थे और पेट्रोल पंप के पास स्थित एक कमरे में अपने परिवार के साथ रहते थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि सत्यवीर पिछले तीन दिनों से लापता थे. जब कोई उन्हें देखने गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: सतारा की डॉक्टर सुसाइड मामले में सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, महिला ने हाथ पर लिखा था आरोपियों का नाम

suicide Kasganj suicide case
Advertisment