/newsnation/media/media_files/2026/02/16/bhiwadi-factory-fire-2026-02-16-12-25-21.jpg)
भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग Photograph: (ANI)
Rajasthan Factory Fire: राजस्थान के अलवर जिले की एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके की खबर है. बताया जा रहा है कि इस धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि राजस्थान के अलवर जिले के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक बंद पड़ी फैक्ट्री में सोमवार को अचानक तेज धमाका हो गया. जिससे भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि वहां मौजूद सात लोग जिंदा जल गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे कर्मचारी और मजदूर अपनी-अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए.
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बरामद किए गए 7 शव
बताया जा रहा है कि भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक से हुए धमाके से भीषण आग लग गई. जिसमें 7 लोग जिंदा जल गए. ये केमिकल फैक्ट्री प्लॉट नंबर G1/118B में बताई जा रही है. जहां सोमवार सुबह ये भीषण अग्निकांड हुआ. अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चला है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान फैक्ट्री से 7 शव बरामद किए गए हैं.
#WATCH | Rajasthan: Seven people burned to death in a fire that broke out in a chemical factory in Bhiwadi of Khairthal-Tijara district. Their bodies have been recovered. Firefighting operations are underway. More details awaited. pic.twitter.com/ioTiuSPcDo
— ANI (@ANI) February 16, 2026
डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
घटना की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी एसपी, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र मौके पर पहुंच गए. प्रशासन के मुताबिक, सोमवार सुबह भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. इसके बाद कर्मचारियों के इनपुट के आधार पर भिवाड़ी, तिजारा और आसपास के इलाकों से दमकल की कई और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. जहां करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों ने आग पर काबू पाया. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान फैक्ट्री से 7 कर्मचारियों के शव बरामद किए गए.
ये भी पढ़ें: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच कबूतर ने कर दिया खेल, सर्राफा दुकान से 1 लाख रुपये की चेन उठाकर भर दी उड़ान
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
घटना के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या 7 हो गई है. फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. वहीं कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. जबकि फैक्ट्री के अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों में भारी आक्रोश है. जिसको देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us