Kota Building Collapse: कोटा में तीन मंजिला इमारत गिरी, पांच लोगों की मौत; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सामने आया वीडियो

Kota Building Collapse: राजस्थान के कोटा के तलवंडी इलाके में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें छात्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए, राहत-बचाव कार्य रात तक जारी रहा.

Kota Building Collapse: राजस्थान के कोटा के तलवंडी इलाके में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें छात्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए, राहत-बचाव कार्य रात तक जारी रहा.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Kota-building-collapse

Kota Building Collapse:राजस्थान के कोटा शहर के तलवंडी इलाके में शनिवार (7 फरवरी) रात एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में दो छात्रों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई.

Advertisment

11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. अब तक मलबे से 11 लोगों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज कोटा में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बचावकर्मी भी घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बताया गया.

हादसे का कारण

अधिकारियों के अनुसार, गिरी हुई इमारत की दो मंजिलों का निर्माण पूरा हो चुका था, जबकि तीसरी मंजिल पर काम चल रहा था. पास ही एक दूसरी बिल्डिंग में जेसीबी मशीन से काम हो रहा था. आशंका है कि इससे कंपन पैदा हुआ, जिससे निर्माणाधीन ढांचा कमजोर होकर गिर गया.

निर्माणाधीन इमारत में चल रहा था रेस्टोरेंट

जानकारी के मुताबिक, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था, जहां हादसे के समय करीब 15 कर्मचारी और कुछ छात्र मौजूद थे. मलबे में दबने से पश्चिम बंगाल के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र अरण्य की मौत हो गई. एक अन्य छात्र की भी जान चली गई है.

अब भी जारी है बचाव कार्य

रेस्क्यू ऑपरेशन में आधा दर्जन जेसीबी और हाइड्रा मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. आसपास एंबुलेंस तैनात हैं और पूरे क्षेत्र को पुलिस ने घेर लिया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. प्रशासन ने आशंका जताई है कि अभी भी कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं, इसलिए बचाव कार्य लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के कोटा में इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Kota News Rajasthan News
Advertisment