/newsnation/media/media_files/2026/02/07/bulldozer-2026-02-07-23-15-54.jpg)
राजस्थान के कोटा स्थित जवाहर नगर में एक इमारत के जमींदोज होने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. इस इमारत में एक रेस्टोरेंट भी संचालित हो रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन यहां पर पहुंच गया. मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. जानकारी के तहत ओपरा अस्पताल रोड पर मुरादाबारी नॉन वेज रेस्टोरेंट की इमारत गिर गई. इस दौरान यहां पर करीब दस लोगों के मलबे में दबे होने के आसार हैं.
#WATCH | Rajasthan: A building collapsed in Kota, people feared trapped. More details awaited.
— ANI (@ANI) February 7, 2026
Visuals from the spot. pic.twitter.com/R8IAEjViRj
ऐसा बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी है, उसके करीब एक दूसरी बिल्डिंग में जेसीबी से काम चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि जेसीबी की वजह से यह इमारत गिरी है। इमारत गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, इस इलाके में बड़ी संख्या में कोचिंग छात्र भी रहते हैं. जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया के अनुसार, अभी तक मलबे से सात लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है. इनकी मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us