सोने की बढ़ती कीमतों के बीच कबूतर ने कर दिया खेल, सर्राफा दुकान से 1 लाख रुपये की चेन उठाकर भर दी उड़ान

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कबूरतर सर्राफा की दुकान से सात ग्राम सोने की एक चेन लेकर उड़ गया. जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये थी.

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कबूरतर सर्राफा की दुकान से सात ग्राम सोने की एक चेन लेकर उड़ गया. जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये थी.

author-image
Suhel Khan
New Update
Pigeon flew away with gold chain

सोने की चेन ले उड़ा कबूतर Photograph: (Facebook/HTMMarwadi)

Rajasthan News: पिछले कुछ महीनों से सोने-चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं. ऐसे में सोने या चांदी के जेवर बनवाना आम लोगों के लिए नामुमकिन सा हो गया है. ऐसे में राजस्थान के नागौर से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. जिसकी अब चारों तरफ चर्चा हो रही है. दरअसल, नागौर के डेराना शहर के सर्राफा बाजार की एक दुकान से कबूतर एक लाख रुपये की सोने की चेन लेकर उड़ गया.

Advertisment

ये देखकर सर्राफा कारोबारी के होश उड़ गए. सोने की चेन लेकर कबूतर बाजार की दूसरी दुकानों के ऊपर जाकर बैठ गया. ये नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान थे और दुकान के सामने लोगों की भारी भीड़ लग गई, कबूतर दूकान की छत पर बैठा हुआ था. जिसके चलते हर कोई कबूतर की ताक में लग गया.

दुकान के अंदर घुसकर उठाई सोने की चेन

जानकारी के मुताबिक, कबूतर ने डेगाना के सर्राफा बाजार की एक ज्वेलरी शॉप से उस वक्त सोने की चेन उठा ली जब दुकान में सोने के आभूषण तैयार किए जा रहे थे. तभी एक कबूतर अचानक से दूकान के अंदर आया और तैयार हो रही सोने की चैन को अपनी चोंच में दबाकर उड़ गया. ये देखकर व्यापारी और आसपास के दुकानदार कुछ पल के लिए तो सकते में आ गए. कबूतर की चोंच में सोने जैसी कीमती वस्तु को देखकर हर कोई हैरान था. उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कबूतर को नीचे उतारने की कोशिश की.

चेन गिराकर उड़ गया कबूतर

उसके बाद काफी देर तक लोग कबूतर को नीचे उताने की कोशिश करते रहे. हालांकि काफी मशक्कत के बाद कबूतर सोने की चैन गिरा कर उड़ गया. उसके बाद सर्राफा कारोबारी ने सोने की चैन पाकर राहत की सांस ली. सर्राफा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि बढ़ते सोने के दामों के चलते सुरक्षा की चिंता पहले से ही काफी है. ऐसे में कबूतर सोना लेकर उड़ जाए ये और हैरान करने वाला है. ऐसी घटना पहली बार सामने आई है. ये घटना पूरा बाजार के साथ इलाके में चर्चा का विषय बन गई. इसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें: पिता ने जिंदा बेटी का छपवाया शोक संदेश, फिर किया मृत्युभोज; जानें कैसे आई रिश्तों में खटास?

Rajasthan News
Advertisment