Rajasthan News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, डोली से पहले उठ गई अर्थी; दो सगी बहनों ने दे दी जान

Rajasthan News: जोधपुर के मनाई गांव में शादी के दिन दो सगी बहनों ने कथित रूप से कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Rajasthan News: जोधपुर के मनाई गांव में शादी के दिन दो सगी बहनों ने कथित रूप से कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Police Crime

सांकेतिक तस्वीर

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले के सूरसागर थाना क्षेत्र के मनाई गांव में शादी वाले घर की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. शादी के दिन ही दो सगी बहनों ने कथित रूप से कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक बहनों की पहचान शोभा और विमला के रूप में हुई है. दोनों पेशे से शिक्षिका थीं. परिवार के अनुसार, दोनों की शादी एक ही दिन तय थी और घर में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं. एक दिन पहले ही पारंपरिक घी पिलाने की रस्म भी पूरी की गई थी. घर में रिश्तेदारों की भीड़ थी और शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं.

Advertisment

अचानक बिगड़ गई तबियत

बताया जा रहा है कि देर रात दोनों बहनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिजन तुरंत उन्हें प्रतापनगर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से शव घर लाए गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई. इसी दौरान बहनों के मामा को घटना की जानकारी मिली. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

चाचा ने तुड़वाई थी शादी

मामा का आरोप है कि अगर पुलिस कुछ देर और लेट होती तो अंतिम संस्कार कर दिया जाता. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों की पहले भीनमाल में सगाई हुई थी, जिसे बाद में चाचा ने तुड़वा दिया था. इसके बाद पोकरण के आगे जैम्ला गांव में शादी तय की गई थी.

मौत का क्या है असली कारण

सूचना मिलने पर सूरसागर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मृतक बहनों के पिता दीप सिंह मजदूरी करते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती तौर पर कीटनाशक सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.

यह भी पढ़ें: मोबाइल गेम और रील की लत की भेंट चढ़ा एक और मासूम, यहां 12 साल के बच्चे ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें: Bihar: ट्रैफिक जाम के कारण मैट्रिक परीक्षा छूटी, छात्रा ने की आत्महत्या

rajasthan JODHPUR
Advertisment