मोबाइल गेम और रील की लत की भेंट चढ़ा एक और मासूम, यहां 12 साल के बच्चे ने की आत्महत्या

बच्चों का मोबाइल गेम खेलने और रील बनाना अब आम बात हो गया है, लेकिन इसके चलते आए दिन बच्चों के खुदकुशी करने के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला अब राजस्थान के कोटा से सामने आया है.

बच्चों का मोबाइल गेम खेलने और रील बनाना अब आम बात हो गया है, लेकिन इसके चलते आए दिन बच्चों के खुदकुशी करने के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला अब राजस्थान के कोटा से सामने आया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Kota Suicide

कोटा में 12 साल के बच्चे ने की खुदकुशी Photograph: (प्रतीकात्मक फोटो)

मोबाइल गेम और रील का शौक आज मामूम बच्चों के जीवन पर भारी पड़ रहा है. गाजियाबाद के बाद अब ऐसा ही एक मामला राजस्थान के कोटा से सामने आया है. जहां 12 साल के एक मासूम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना कोटा जिले के इटावा इलाके के एक गांव की बताई जा रही है. जहां 12 साल का एक लड़का अपने घर में फंदे से लटका मिला. ये घटना बुधवार की बताई जा रही है. जहां दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लड़के का शव घर में फंदे से लटका मिला. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Advertisment

घर पर नहीं थे माता-पिता

इटावा थाने के एएसआई कमल मीणा ने बताया कि, बच्चे के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी कि वह गांव में ही घर से थोड़ी दूरी पर मजदूरी करने चला गया था. जबकि उसकी पत्नी खेत पर सरसों काटने गई थी. इस दौरान घर पर दोनों बेटे मौजूद थे. लेकिन दोपहर के वक्त दोनों बच्चे पिता के पास पहुंचे और मोबाइल लेकर वापस घर लौट आए. इसके कुछ देर बाद ही सूचना मिली की बड़े बेटे लक्ष्य ने घर में फंदा लगा लिया है.

डॉक्टरों ने बच्चे के किया मृत घोषित

पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे अपने पिता से मोबाइल लेकर घर वापस आ गए. लेकिन उसके थोड़ी देर बाद ही गांव के लोगों ने उसके पिता को बताया कि उनके बड़े बेटे लक्ष्य ने घर में फंदा लगा लिया है. इस बात की सूचना मिलते ही पिता दौड़ते हुए घर पहुंचा, लेकिन तब तक परिजनों ने बच्चे को फंदे से नीचे उतार लिया. उसके तुरंत बाद उसे इटावा अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया. उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. पिता ने बताया कि करीब एक महीने पर बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था. जिसका इलाज चल रहा था.

सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस

शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे को मोबाइल गेम खेलने रील देखने की लत थी. पुलिस का कहना है कि लेकिन मामले की जांच सभी पहलुओं को लेकर की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चलेगा. उसके साथ ही पूरी जांच के बाद ही बच्चे के आत्महत्या करने के बारे में पता चलेगा. एएसआई कमल मीणा का कहना है कि पुलिस गंभीरता से पूरे मामले की जांच कर रही है. बता दें कि 3 फरवरी को गाजियाबाद में भी तीन सगी नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में भी बच्चियों के मोबाइल गेम की लत सामने आई थी.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद की तीन सगी बहनों के खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा, पिता ने की दो शादियां; छलांग लगाने से पहले लिखा सुसाइड नोट

suicide
Advertisment