Bihar: ट्रैफिक जाम के कारण मैट्रिक परीक्षा छूटी, छात्रा ने की आत्महत्या

बिहार के पटना जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मसौढ़ी की निवासी एक छात्रा ने मैट्रिक की परीक्षा के लिए देरी होने पर केंद्र में प्रवेश नहीं मिला. इससे दुखी होकर आत्महत्या कर ली.

बिहार के पटना जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मसौढ़ी की निवासी एक छात्रा ने मैट्रिक की परीक्षा के लिए देरी होने पर केंद्र में प्रवेश नहीं मिला. इससे दुखी होकर आत्महत्या कर ली.

author-image
Mohit Saxena
New Update
death

बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी में मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा छूटने के कारण छात्रा ने तनाव में आकर अपनी जान दे दी. छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. खैरजवां गांव की निवासी कोमल बरनी स्थित परीक्षा केंद्र समय पर नहीं पहुंच पाई थी. इसकी वजह सड़क जाम बताया गया था. देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचने पर केंद्र प्रबंधन ने उसे प्रवेश देने से इनकार कर दिया. 

Advertisment

पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, घर लौटने के बाद दुखी छात्रा बिना बताए ​गई. वह पटना-गया रेलखंड पर तेरगना स्टेशन और छोटकी मसौढ़ी हॉल्ट के बीच महाराजचक गांव के पास ट्रेन चपेट में आ गई. परिजनों की ओर समझाने के बाद वह भी वह काफी तनाव में थी. सूचना मिलने पर मसौढ़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद जांच शुरू कर दी है.  

परीक्षा के समय लग गया ट्रैफिक जाम 

मृतका के परिजनों ने जानकारी दी कि वह अपनी मैट्रिक की परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थी. मंगलवार को  जब वह बरनी केंद्र के लिए निकली तो रास्ते में लगे भारी सड़क जाम के कारण वह केंद्र तक नहीं पहुंच सकी.  जब वह केंद्र पहुंची तो एंट्री टाइम खत्म हो चुका था. गेट न खुलने और परीक्षा छूटने की खबर से वह काफी तनाव में आ गई थी. वह घर आकर काफी देर तक परीक्षा छूटने को लेकर विलाप करती रही. 

Bihar
Advertisment