/newsnation/media/post_attachments/images/2021/12/26/aap-news-24.jpg)
AAP News ( Photo Credit : News Nation)
आम आदमी पार्टी ( AAP ) पंजाब ने रविवार को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इस सूची के जारी होने के बाद अब पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों की संख्या 73 हो चुकी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान और प्रभारी जरनैल सिंह के हस्ताक्षर वाले पार्टी के आधिकारिक लेटरपैड पर इन 15 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने 10 संभावित उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडलर से ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है।
यह खबर भी पढ़ें- नए साल में सुनहरा मौका! 7 साल में तैयार करें 50 लाख का फंड...जानिए क्या है स्कीम?
/newsnation/media/post_attachments/d829eaf12d2bedaa87cad9796f47556f11bad0f61bc9fe2f6b464dc843a64a46.jpg)
यह खबर भी पढ़ें- सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जरूर बनवा लें यह कार्ड, चूक हुई तो...
रविवार को पार्टी मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार पंजाब के विधानसभा क्षेत्र भोलथ से रंजीत सिंह राणा, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, मुकेरियां से गुरध्यान सिंह मुल्तानी, दसूया से करमवीर सिंह घुमन, उरमुर से जसवीर सिंह राजा गिल, रूपनगर से दिनेश चड्ढा, श्री फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, खन्ना से तरुणप्रीत सिंह सोंढ, रायकोट से हाकम सिंह ठेकेदार, धर्मकोट से देविंदर सिंह लड्डी धोस, फिरोजपुर ग्रामीण से आशु बंगेर, बल्लूआना से अमनदीप सिंह 'गोल्डी' मुसाफिर, मानसा से डॉ विजय सिंगला, संगरूर से नरिंदर कौर भराज, डेराबस्सी से कुलजीत सिंह रंधावा को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us