Maharashtra News: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, मराठी में बात नहीं करने पर बैंक अधिकारी को सरेआम धमकाया; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Maharashtra News: मुंबई के माहिम स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में भाषा को लेकर विवाद भड़क गया, जब मराठी न बोल पाने पर एक बैंक अधिकारी को MNS कार्यकर्ताओं ने घेरकर धमकाया. घटना का वीडियो वायरल है.

Maharashtra News: मुंबई के माहिम स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में भाषा को लेकर विवाद भड़क गया, जब मराठी न बोल पाने पर एक बैंक अधिकारी को MNS कार्यकर्ताओं ने घेरकर धमकाया. घटना का वीडियो वायरल है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
MNS-threat-video-viral

Maharashtra News:मुंबई के माहिम इलाके में ‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र’ की एक शाखा में मराठी भाषा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. मराठी भाषा न बोल पाने के कारण एक बैंक अधिकारी को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने धमकाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आइए जानते हैं इस घटना से जुड़ी सारी बातें.

Advertisment

क्या हुआ पूरा मामला?

दरअसल, आरोप है कि बैंक में लोन लेने आया एक मराठी युवक पिछले एक महीने से बैंक में रोज आ रहा था. युवक का कहना था कि बैंक अधिकारी न तो उसकी बात ठीक से सुन रहा था और न ही उसे लोन की उचित जानकारी दे रहा था. युवक ने यह शिकायत MNS नेताओं को की. MNS के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बैंक अधिकारी स्वयं गैर-मराठी हैं, इसलिए वह मराठी ग्राहक से ठीक से बात नहीं कर रहे हैं और लोन देने में देरी कर रहे हैं.

गुरुवार (5 फरवरी) को MNS के कुछ कार्यकर्ता उस बैंक शाखा में पहुंचे और उन्होंने बैंक अधिकारी से मराठी में बात करने को कहा. अधिकारी ने साफ कहा कि उन्हें मराठी भाषा नहीं आती है और उन्होंने हिंदी में बात करने का अनुरोध किया. लेकिन MNS के कार्यकर्ता लगातार मराठी में ही बात करने का दबाव डाल रहे थे. अधिकारी ने सवाल उठाया कि “लिखित में कहा कहां है कि मराठी में ही बात करना जरूरी है?” इसी बात को लेकर विवाद और बढ़ गया.

धमकी और भविष्य की चेतावनी

तब MNS के कार्यकर्ताओं ने बैंक मैनेजर को धमकाते हुए यह कहा कि मराठी भाषा न बोल पाने वाले इस अधिकारी को तुरंत ट्रांसफर किया जाए. यदि ऐसा नहीं किया गया, तो उन्होंने अगले दिन बैंक के बाहर आंदोलन करने की चेतावनी दी. MNS कार्यकर्ताओं का कहना था कि मराठी भाषा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Ajit Pawar का आखिरी वीडियो आया सामने, जानें प्लेन क्रैश से पहले उन्होंने क्या कहा?

जानकारी के अनुसार, यह बैंक अधिकारी मध्य प्रदेश का रहने वाला है और उसे गैर-मराठी बताया जा रहा है. इस भाषा विवाद ने बैंक में तनावरूप स्थिति पैदा कर दी है और मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्रः सरपंच बनने की चाह में पिता ने मासूम बेटी की ली जान

Hindi Marathi Controversey MNS MAHARASHTRA NEWS
Advertisment