महाराष्ट्रः सरपंच बनने की चाह में पिता ने मासूम बेटी की ली जान

Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सरपंच चुनाव लड़ने की चाह में एक पिता ने अपनी ही छह वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी

Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सरपंच चुनाव लड़ने की चाह में एक पिता ने अपनी ही छह वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी

author-image
Pankaj R Mishra
New Update
Maharashtra Cirme

Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सरपंच चुनाव लड़ने की चाह में एक पिता ने अपनी ही छह वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी. आरोपी की पहचान 28 वर्षीय पांडुरंग कोंडमांगले के रूप में हुई है, जो केरूर गांव में नाई की दुकान चलाता है. जानकारी के मुताबिक, पांडुरंग आगामी पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन महाराष्ट्र पंचायत राज कानून के तहत केवल वही व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है जिसके दो ही बच्चे हों. आरोपी के परिवार में पत्नी, एक बेटा और जुड़वा बेटियां थीं, जिसके कारण वह चुनाव लड़ने के लिए पात्र नहीं था.

Advertisment

बताया जा रहा है कि इसी वजह से उसने अपने एक परिचित के साथ मिलकर एक बच्ची को रास्ते से हटाने की साजिश रची. पहले बच्ची को गोद देने का विचार किया गया, लेकिन दस्तावेजी रिकॉर्ड के चलते यह संभव नहीं हो सका. इसके बाद बच्ची की मौत को हादसा दिखाने की योजना बनाई गई.

क्या लगा आरोप?

आरोप है कि पांडुरंग अपनी छह साल की बेटी प्राची को घूमाने के बहाने तेलंगाना के निजामाबाद जिले ले गया और वहां एक नहर के पास उसे पानी में धक्का दे दिया. आसपास मौजूद लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी.

कैसे हुई बच्चों की पहचान?

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकाला. सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क के जरिए बच्ची की पहचान हुई, जिसके बाद जांच की कड़ियां महाराष्ट्र तक पहुंचीं. शुरुआत में पिता ने बच्ची के इलाज का बहाना बनाया, लेकिन पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साजिश में कथित तौर पर शामिल एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है. मामले की आगे जांच जारी है.

यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र निकाय चुनावों में AIMIM का जलवा, ओवैसी की पार्टी को दोगुना से ज्यादा हुआ फायदा

maharashtra
Advertisment