Ajit Pawar का आखिरी वीडियो आया सामने, जानें प्लेन क्रैश से पहले उन्होंने क्या कहा?

Ajit Pawar last video:  महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार का एक आखिरी वीडियो सामने आया है

Ajit Pawar last video:  महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार का एक आखिरी वीडियो सामने आया है

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Ajit Pawar Last Video

Photo -X(@iAditiTatkare)

Ajit Pawar last video:  महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार का एक आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसने राज्य की राजनीति और उनके समर्थकों को भावुक कर दिया है. यह वीडियो जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए रिकॉर्ड किया गया था, जिसे अब उनकी पार्टी ने सार्वजनिक किया है. इस वीडियो में अजित पवार बारामती की जनता से सीधे संवाद करते नजर आते हैं.

Advertisment

'मैं शब्द का नहीं, काम का आदमी हूं'

अपने अंतिम वीडियो संदेश में अजित पवार ने खुद को कर्मप्रधान नेता बताते हुए कहा कि दिया हुआ वादा निभाना ही उनकी पहचान है. उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव, तहसील और जिले के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाए, यह तय करने का यही सही समय है. उनके शब्दों में आत्मविश्वास और अनुभव साफ झलकता है.

जिला परिषद को बताया ग्रामीण विकास की असली चाबी

अजित पवार ने जिला परिषद को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह संस्था सीधे तौर पर पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेती और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों से जुड़ी है. उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ग्रामीण भारत को प्राथमिकता दी है और जमीनी स्तर पर काम किया है.

किसानों, महिलाओं और युवाओं का किया जिक्र

वीडियो में अजित पवार ने किसानों की समस्याओं, महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं के रोजगार और बुजुर्गों के सम्मान जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि खेती के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, AI और डिजिटल साधनों को गांव तक पहुंचाना उनकी पार्टी का दृढ़ संकल्प है.

विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी: अजित पवार

अपने संदेश में उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा आधार है और वे कभी उस भरोसे को ठेस नहीं पहुंचाएंगे.

‘घड़ी’ चुनाव चिह्न पर वोट देने की अपील

अजित पवार ने मतदाताओं से 5 फरवरी को ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न के सामने बटन दबाकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की. उन्होंने कहा कि एक-एक वोट गांव के उज्ज्वल भविष्य और समृद्धि की नींव रखेगा.

प्लेन हादसे में हुआ था निधन

गौरतलब है कि 28 जनवरी को अजित पवार का निधन एक विमान हादसे में हो गया था. वह बारामती में एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे, तभी लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी.

समर्थकों के लिए भावनात्मक विरासत

अजित पवार का यह आखिरी वीडियो अब उनके समर्थकों के लिए एक भावनात्मक विरासत बन गया है, जिसमें विकास, भरोसे और जनसेवा का उनका विजन साफ दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें - सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री, सीएम फडणवीस संभालेंगे वित्त विभाग

Ajit Pawar maharashtra
Advertisment