सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री, सीएम फडणवीस संभालेंगे वित्त विभाग

अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राजनीतिक अनिश्चितता को खत्म कर दिया है. वहीं, राज्य का वित्त विभाग अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संभालेंगे.

अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राजनीतिक अनिश्चितता को खत्म कर दिया है. वहीं, राज्य का वित्त विभाग अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संभालेंगे.

author-image
Ravi Prashant
New Update
Maharashtra News

महाराष्ट्र न्यूज़ Photograph: (ANI)

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से जारी अनिश्चितता के बाद अब नेतृत्व की तस्वीर साफ हो गई है. दिग्गज नेता अजित पवार के आकस्मिक निधन से पैदा हुए राजनीतिक शून्य को भरने के लिए शनिवार को एक बड़ा बदलाव देखा गया. उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि अजित पवार की राजनीतिक विरासत फिलहाल परिवार के पास ही रहेगी.

Advertisment

सुनेत्रा संभालेंगी कमान

अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी (अजित गुट) के भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. पार्टी के भीतर उत्तराधिकार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सुनेत्रा पवार की नियुक्ति ने गुट को एक नई दिशा दी है. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से गठबंधन सरकार में स्थिरता आएगी और कार्यकर्ताओं के बीच पैदा हुआ भ्रम दूर होगा. 

मंत्रालयों का आवंटन और 'बजट 2026' का सस्पेंस

अजित पवार न केवल उपमुख्यमंत्री थे, बल्कि राज्य के वित्त विभाग के तौर पर 'बजट 2026' की तैयारियों का नेतृत्व भी कर रहे थे. उनके निधन के बाद बजट पेश करने की जिम्मेदारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था.  अब नई कैबिनेट व्यवस्था के तहत विभागों का बंटवारा हो गया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस अब आधिकारिक तौर पर वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे और महाराष्ट्र बजट 2026 पेश करेंगे. वहीं डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार उन्हें आबकारी (Excise), खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ (Wakf) जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं. 

हादसे ने बदला सत्ता का रुख

राजनीति में यह बड़ा उलटफेर 28 जनवरी को हुए उस दर्दनाक विमान हादसे का परिणाम है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था. बारामती में लैंडिंग के दौरान अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें उन्होंने अपनी जान गंवा दी. इस दुखद घटना के बाद राज्य सरकार और पार्टी के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए यह त्वरित फेरबदल किया गया है.

ये भी पढ़ें- TMKOC: क्या इस बार होगी पोपटलाल की शादी? खुद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'घर जरूर बसेगा'

Sunetra Pawar
Advertisment