Valentine's Day 2026: 'जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी पसली', महाराष्ट्र से पटना तक वैलेंटाइन के लिए तैयारी पूरी!

Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे के लिए पटना की सड़कों पर कुछ पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें प्रेमी जोड़ों को चेतावनी दी गई है. तो वहीं, दूसरी तरफ महाराष्ट्र में भी क्रांति सेना ने बंटी-बबली को खुली चेतावनी दे डाली है.

Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे के लिए पटना की सड़कों पर कुछ पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें प्रेमी जोड़ों को चेतावनी दी गई है. तो वहीं, दूसरी तरफ महाराष्ट्र में भी क्रांति सेना ने बंटी-बबली को खुली चेतावनी दे डाली है.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
valentine day 2026

valentine day 2026 Photograph: (valentine day 2026)

Valentine's Day 2026: आज से दो दिन बाद वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा. हर साल 14 फरवरी को यह दिन प्रेमी जोड़ों द्वारा मनाया जाता है. मगर उससे पहले ही देश के अलग-अलग राज्यों से वैलेंटाइन का बहिष्कार करने वाले समूहों की योजनाएं भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. पटना की सड़कों में कुछ पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर प्रेमी जोड़ों के लिए क्लियर मैसेज दिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ महाराष्ट्र में भी क्रांति सेना का वीडियो वायरल हो रहा है. 

Advertisment

'जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना'

वैलेंटाइन डे के मौके पर पटना में दो दिन पहले से ही हिंदू शिवभवानी सेना के नाम के कुछ पोस्टर लगाए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अवसर को हिंदू संस्कृति के खिलाफ माना जानता है. इसलिए, ये चेतावनी जारी की गई है. इस तरह के पोस्टर मध्य प्रदेश में भी लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- दुनिया की पांचवी, भारत की पहली म्यूजिकल रोड, जानें इस सड़क को बनाने में कितना पैसा खर्च हुआ

पटना में प्रेमी जोड़ों को दिया सीधा संदेश

पटना में इन पोस्टरों के जरिए सभी प्रेमी जोड़ों को मैसेज दिया गया है कि हमारी संस्कृति के विरुद्ध न जाया जाए. पोस्टर पर लिखा है- जहां दिखेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना. इसका मतलब है कि अगर पार्क या रेस्तरां में प्यार का इजहार करते प्रेमी पाए गए तो वहीं उनकी पिटाई की जाएगी. दरअसल, वैलेंटाइन के पीछे मानना है कि ऐसे पर्व लव जिहाद को बढ़ावा देते हैं.

महाराष्ट्र में करनी सेना के लोगों की तैयारी पूरी

महाराष्ट्र मे करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने भी बंटी-बबली की पिटाई का फुल प्रूफ प्लान बना लिया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि जहां दिखेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी पसली. साथ ही इस वीडियो में एक महिला कार्यकर्ता डंडों पर तिलक लगाती हुई भी दिख रही है. महिला तिलक लगाते हुए नारे लगा रही है लठ पूजन जिंदाबाद. क्रांति सेना ने चेतावनी दी है कि वैलेंटाइन डे के मौके पर यदि प्रेमी जोड़े प्यार का इजहार और अश्लील हरकतें करते पाए गए तो उन्हें गंजा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- अलीगढ़ में 10 महीने पहले दमाद के साथ भागी थी सास, अब बहनोई संग फरार

Patna News Valentine's Day 2026
Advertisment