Baramati Plane Crash: बारामती विमान हादसे की शुरुआती रिपोर्ट 28 फरवरी तक आने की संभावना है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को हुए लियरजेट 45 विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एक महीने के भीतर जारी कर दी जाएगी. इस दुर्घटना में एनसीपी नेता अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी. घटना के बाद से मामले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
रोहित पवार ने लगाए आरोप
इस बीच, अजित पवार के भतीजे और एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने विमान की मालिक निजी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि कंपनी ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया और कुछ तकनीकी गड़बड़ियां भी थीं. रोहित पवार ने इस मुद्दे पर कई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि उसकी सभी नियामक संस्थाएं पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे जांच पूरी होने तक किसी तरह की अटकलें न लगाएं.
मामले की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (एएआईबी) कर रहा है. जांच के तहत मलबे की बारीकी से जांच, विमान के ऑपरेशनल और मेंटेनेंस रिकॉर्ड की पड़ताल और जरूरत पड़ने पर पार्ट्स की लैब टेस्टिंग की जा रही है.
विमान में लगे डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को नई दिल्ली स्थित एएआईबी लैब में सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है. हालांकि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर को थर्मल नुकसान पहुंचा है. इसे बनाने वाली कंपनी से तकनीकी मदद मांगी गई है, ताकि डेटा को सुरक्षित निकाला जा सके.
हादसे के बाद डीजीसीए ने संबंधित कंपनी वीएसआर वेंचर्स का विशेष ऑडिट शुरू किया है. इसमें ऑपरेशनल सिस्टम, मेंटेनेंस प्रक्रिया, क्रू ट्रेनिंग और सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम की जांच की जा रही है. ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सरकार का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट तय प्रक्रिया के अनुसार उचित समय पर जारी की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बारामती के बाद जयपुर में प्लेन लैंडिंग में आई दिक्कत, इसमें मौजूद थे दिग्गज नेता, जानें पूरा मामला
यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash: क्या है ब्लैक बॉक्स की Theory, क्या सबूत मिटाने की कोशिश?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us