Ajit Pawar Plane Crash: क्या है ब्लैक बॉक्स की Theory, क्या सबूत मिटाने की कोशिश?

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में हुए एक विमान हादसे में निधन हो गया. उनके विमान हादसे को लेकर तमाम सवार उठ रहे हैं. लेकिन विमान के ब्रैक बॉक्स के नष्ट होने के बाद ये चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में हुए एक विमान हादसे में निधन हो गया. उनके विमान हादसे को लेकर तमाम सवार उठ रहे हैं. लेकिन विमान के ब्रैक बॉक्स के नष्ट होने के बाद ये चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं. इन आरोपों को तब और हवा मिली जब विमान के ब्लैक बॉक्स से डेटा रिकवर नहीं किया जा सका. क्योंकि विमान हादसे में विमान का ब्लैक बॉक्स बुरी तरह से डैमेज हो गया. ऐसे में अजित पवार के भजीते और शरद गुट की एनसीपी के विधायक रोहित पवार लगातार इस हादसे को साजिश बताते हुए आरोप लगा रहे हैं. ऐसे में जानते हैं आखिर विमान का ब्लैक बॉक्स क्या होता है और इससे डेटा कैसे रिकवर किया जाता है.

Advertisment

बता दें कि ब्लैक बॉक्स से ही प्लेन क्रैश के बारे में तमाम जानकारी मिलती है. ब्लैक बॉक्स से ही पता चलता है कि आखिर अंतिम समय में कॉकपिट के अंदर क्या चर्चाएं हुई? यही नहीं ब्लैक बॉक्स ही उन आशंकाओं का भी जवाब दे देता है जिसमें किसी हादसो को साजिश बताया जाए. लेकिन अजित पवार के क्रैश हुए विमान के मामले में कुछ अलग ही हुई. क्योंकि उस विमान का ब्लैक बॉक्स ही नष्ट हो गया.

तो चलिए जानते हैं क्या होता है ब्लैक बॉक्स? दरअसल ब्लैक बॉक्स में दो साउंड रिकॉर्डिंग होती है. जिसमें एक डिवाइस को फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर यानी एफडीआर और दूसरे को कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर यानी सीवीआर कहते हैं. यह दोनों रिकॉर्डिंग डिवाइस होती है जो फ्लाइट से जुड़े डाटा और पायलट्स की आपसी आवाजों को रिकॉर्ड करती हैं.

ये भी पढ़ें: अजित पवार के विमान का ब्लैक बॉक्स जलने पर उठे सवाल, सुनेत्रा पवार ने की CBI जांच की मांग; रोहित पवार ने लगाए ये आरोप

Ajit Pawar Plane Crash
Advertisment