इंदौर में कैसे दूषित हुआ पीने वाला पानी? जांच रिपोर्ट में सामने आई वजह

इंदौर में दूषित पानी के मामले में जांच रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पीने वाली पानी में इंसानों का मल-मूत्र शामिल था. पढ़ें पूरी खबर...

इंदौर में दूषित पानी के मामले में जांच रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पीने वाली पानी में इंसानों का मल-मूत्र शामिल था. पढ़ें पूरी खबर...

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Human-excreta mix in drinking water in Indore Leads 14 death so far

Indore Water Row (ANI)

भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 9 लोगों की मौत हो गई है. इससे जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें पाया गया कि पीने वाले नर्मदा जल सप्लाई के पानी में ड्रेनेज मिला हुआ था, जिस वजह से वह प्रदूषित हो गया है.  

Advertisment

एमजीएम मेडिकल कॉलेज और नगर निगम की लैब में पानी के सैंपलों की जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई. इसकी पुष्टि खुद इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने की है. मृतकों का कुल आंकड़ा 9 के पार हो गया. 

इंदौर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक नौ लोगों की मौत, सरकार ने आर्थिक मदद का किया एलान

दूषित पानी की वजह से मचा हड़कंप 

पिछले सोमवार को दूषित पानी पीने की वजह से 100 लोग बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इसके बाद मंगलवार को आठ लोगों की मौत हो गई. अब तक करीब 2800 मरीज सामने आए हैं. 201 लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज जारी है. 32 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं. इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रशासन की मानें तो उल्टी-दस्त के मरीज गुरुवार को भी सामने आए थे, जिनमें से अधिकांश लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया था. इक्का-दुक्का लोगों को ही भर्ती करना पड़ा था. 

कैलाश विजयवर्गीय ने दी सहायता राशि

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को चार मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि के चेक दिए. इस दौरान लोगों में नाराजगी दिखाई दी. उन्होंने कहा कि प्रशासन वास्तविक मौतों की जानकारी नहीं दे रहा है. इस दौरान, विजयवर्गीय ने माना की हां मृतकों का वास्तविक आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है.  

इंदौर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Indore News: क्लीन सिटी Indore में नलों से निकल रहा टॉयलेट का पानी! 3 की मौत, 100 से ज्यादा मरीज, जानें कैसे फैली बीमारी

Advertisment