MP: बदमाश से भिड़ा 60 साल का बूढ़ा, सीने पर लगी गोली फिर भी छीन लिया कट्टा, खून से सना पहुंचा थाने

MP: कहते हैं उम्र महज एक नंबर है और ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के सतना में देखने को मिला है. यहां एक युवक बदमाश से भिड़ जाता है. इस झगड़े में आरोपी अधेड़ के सीने में गोली मार देता है.

MP: कहते हैं उम्र महज एक नंबर है और ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के सतना में देखने को मिला है. यहां एक युवक बदमाश से भिड़ जाता है. इस झगड़े में आरोपी अधेड़ के सीने में गोली मार देता है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
satna crime news

क्राइम न्यूज Photograph: (FREEPIK)

Crime News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. इस घटना ने पूरे शहर को दहला दिया. यहां 60 वर्षीय रामनरेश वर्मन पर एक अज्ञात हमलावर ने अचानक कट्टे से गोली चला दी. हमलावर एक विकलांग युवक बताया जा रहा है, जिसने अचानक रामनरेश के सीने पर फायर किया. गोली लगते ही वे लड़खड़ा तो गए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और पूरी ताकत के साथ हमलावर से भिड़ गए.

Advertisment

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घायल रामनरेश कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके में विद्युत कंपनी में एक चपरासी में कार्यरत हैं. वह रोज की तरह ड्यूटी खत्म कर रामनरेश रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे. जैसे ही वे प्रेमनगर अंडरब्रिज के ऊपर पहुंचे, एक युवक ने कट्टा तानकर उनके सीने के बाईं तरफ गोली मार दी.

कट्टा छीना और उखाड़ा नकली पैर

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हमलावर का हाथ पकड़ लिया और उससे छीना-झपटी शुरू कर दी. संघर्ष के दौरान उन्होंने कट्टा छीनने में सफलता पाई. इसके बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन घायल रामनरेश ने उसका नकली पैर पकड़ लिया, जिससे वह उखड़ गया. इसके बाद भी हमलावर एक पैर से कूदता-लड़खड़ाता मौके से फरार हो गया.

लहुलुहान थाने पहुंचा रामनरेश

गोली लगने और खून बहने के बावजूद रामनरेश ने हिम्मत नहीं हारी. वे कट्टा और हमलावर का नकली पैर लेकर किसी तरह कोतवाली थाने पहुंचे. उनकी हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. तुरंत उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. फिलहाल, उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा को युवक ने मारी गोली, जानें क्या है वजह

सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान ने मीडिया को बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और घटनास्थल से लेकर आसपास के रेलवे ट्रैक और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का मानना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा.

यह भी पढ़ें: US Shooting: अमेरिका की केंटकी स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, एक छात्र की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी बलों की अंधाधुंध फायरिंग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Crime MP
Advertisment