झारखंड विधानसभा के 22 साल: 3 दिवसीय समारोह का राज्यपाल ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम में विधानसभा स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम समेत राज्य के कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे.
Ranchi:
झारखंड विधानसभा आज 22 वर्ष का हो गया है. इस मौके पर विधानसभा में ही तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल रमेश बैस ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के सीएम हेमंत सोरेन मौजूद रहे. कार्यक्रम में विधानसभा स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम समेत राज्य के कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे. इस मौके पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट विधायक विनोद सिंह को भी सम्मानित किया.
राज्यपाल श्री रमेश बैस विधानसभा अध्यक्ष श्री @Rabindranathji एवं मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM झारखण्ड विधानसभा के 22वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए। pic.twitter.com/s5z4z5a6gZ
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 22, 2022
राज्यपाल ने अटल को किया याद
झारखंड विधानसभा का 22वां स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में राज्यपाल रमेश बैस ने लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. उसके बाद राज्यपाल ने देश के पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि अटल जी ने साल 2000 में झारखंड को अलग राज्य के रूप में दिया. आज का दिन आत्मचिंतन का दिन है. उन्होंने कहा कि आज इस बात का मंथन किया जाना चाहिए कि जन आखांक्षाओं को कितना पूरा किया गया है. उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि होना गर्व की बात होती है और जनप्रतिनिधि जनता की आवाज मजबूती से बने, जनहित के मुद्दे जनप्रतिनिधि प्रभावशाली तरीके से उठाए, आम जनता सबके कार्यों का आंकलन करती है. इस मौके पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट विधायक विनोद सिंह को भी बधाई दी.
संसदीय परंपराओं में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और अपने कौशल का प्रदर्शन करने वाले माननीय सदस्य को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से विनोद सिंह जी को सम्मानित किया। pic.twitter.com/Gu5AScRAbZ
— Rabindra Nath Mahato। Speaker - Jharkhand Assembly (@Rabindranathji) November 22, 2022
सीएम हेमंत सोरेन ने क्या कहा?
इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के बनने के बाद विधानसभा बना. पक्ष-विपक्ष दो समूह बने, विधायिका मिली कार्यपालिका बनी. सीएम ने कहा कि विधानसभा हीव राज्य के सबसे बड़ी पंचायत है, यहां सभी एक बराबर है. सीएम हेमंत सोरेन ने भी बगोदर विधानसभी सीट से विधायक विनोद सिंह को 'उत्कृष्ट विधायक' के लिए बधाई दी.
झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस कार्यक्रम में राज्य के वीर जांबाजों और अमर वीर शहीदों के आश्रितों को सम्मानित करने का सौभाग्य मिला।सभी वीर सपूतों के शौर्य, साहस और बलिदान को शत-शत नमन।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 22, 2022
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। pic.twitter.com/RqGDN3a3sp
विधानसभा अध्यक्ष ने किया ट्वीट
वहीं, झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कार्क्रम में शामिल होने के बाद समारोह की तस्वीरों को ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'आज बड़े हर्ष का दिन है कि हम सब फिर एक बार झारखंड विधान सभा की स्थापना दिवस के आयोजन हेतु उपस्थित हुए हैं. राज्य गठन के 22 वर्षों की अवधि पूरी हो चुकी हैं. हमारा राज्य पूर्ण युवा अवस्था में पहुंच चुका है. समस्त राज्य वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.'
आज बड़े हर्ष का दिन है कि हम सब फिर एक बार झारखंड विधान सभा की स्थापना दिवस के आयोजन हेतु उपस्थित हुए हैं।
— Rabindra Nath Mahato। Speaker - Jharkhand Assembly (@Rabindranathji) November 22, 2022
राज्य गठन के 22 वर्षों की अवधि पूरी हो चुकी हैं। हमारा राज्य पूर्ण युवा अवस्था में पहुंच चुका है। समस्त राज्य वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/RSuIPLGBwf
तीन दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
तीन दिवसीय चलने वाले कार्यक्रम में पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस ने बगोदर विधायक विनोद सिंह को 'बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक' सम्मान से सम्मानित किया और सीएम हेमंत सोरेन ने भी उत्कृष्ट विधानसभा कर्मियों सहित संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा को सम्मानित किया. साथ ही राज्य के खिलाड़ियों, राज्य के टॉपर छात्रों, शहीदों को परिजनों को भी सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें-अब शराब पीकर नहीं चला पाएंगे गाड़ी, मुंह सूंघते ही बंद हो जाएगी इंजन
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी