Jharkhand News: हाईकोर्ट के वकील पर कार से युवक को बोनट पर घसीटने का आरोप, थाने में घंटों हंगामा

Jharkhand News: रांची में वकील की कार से युवक को बोनट पर घसीटने के आरोप के बाद डोरंडा थाने में हंगामा. आइए जानते हैं कि क्या इस पूरे बवाल के पीछे की कहानी.

Jharkhand News: रांची में वकील की कार से युवक को बोनट पर घसीटने के आरोप के बाद डोरंडा थाने में हंगामा. आइए जानते हैं कि क्या इस पूरे बवाल के पीछे की कहानी.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
ranchi case

ranchi case Photograph: (ANI X post)

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में एक सड़क हादसे के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. रांची हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन को पुलिस ने एक दुर्घटना के मामले में हिरासत में लिया, तो बड़ी संख्या में वकील डोरंडा थाने पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया. दूसरी तरफ पीड़ित युवक के परिजन भी थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. काफी देर तक थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

Advertisment

क्या है आरोप

आरोप है कि अधिवक्ता मनोज टंडन की महंगी कार और एक युवक की बाइक के बीच टक्कर हो गई. पीड़ित युवक नवाज खान, जो एक निजी कंपनी में काम करता है, अपने भाई को बोर्ड परीक्षा केंद्र छोड़कर लौट रहा था. तभी रास्ते में उसकी बाइक कार से टकरा गई, जिससे बाइक को नुकसान पहुंचा.

मुआवजा मांगना पड़ा महंगा

पीड़ित की मां के मुताबिक, उनके बेटे ने कार से हुए नुकसान का मुआवजा मांगा, जिस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. आरोप है कि बहस के दौरान युवक ने कार का बोनट पकड़ लिया. इसके बाद वकील ने गाड़ी नहीं रोकी और युवक को काफी दूर तक बोनट पर घसीटते रहे. युवक ने इस दौरान वीडियो भी बनाया और गाड़ी रोकने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन कार नहीं रोकी गई.

पूछताछ में जुटी पुलिस

परिजनों का यह भी आरोप है कि बाद में युवक को एक फ्लैट पर ले जाया गया, जहां कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की. पीड़ित की मां ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है. वहीं, इस पूरे मामले पर डीएसपी पीके मिश्रा ने कहा कि पुलिस लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है. शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Bomb Threat: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस, बढ़ाई गई सुरक्षा

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: रांची में ‘झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो 2026’ का हुआ समापन, खनन और निर्माण क्षेत्र में निवेश व तकनीक पर रहा खास जोर

Jharkhand News Ranchi
Advertisment