Jharkhand News: रांची में ‘झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो 2026’ का हुआ समापन, खनन और निर्माण क्षेत्र में निवेश व तकनीक पर रहा खास जोर

Jharkhand News: रांची के प्रभात तारा मैदान में ‘झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो 2026’ का समापन हो चुका है. राज्यपाल संतोष गंगवार की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में नई तकनीक, मशीनरी और निवेश के अवसरों पर खास जोर दिया गया.

Jharkhand News: रांची के प्रभात तारा मैदान में ‘झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो 2026’ का समापन हो चुका है. राज्यपाल संतोष गंगवार की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में नई तकनीक, मशीनरी और निवेश के अवसरों पर खास जोर दिया गया.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Jharkhand-mining-show

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में ‘झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो 2026’ का भव्य आयोजन हुआ. तीन दिवसीय इस बड़े औद्योगिक आयोजन में राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके साथ खनन और निर्माण क्षेत्र से जुड़े कई उद्योगपति, विशेषज्ञ और अधिकारी भी मौजूद रहे. बता दें कि यह प्रदर्शनी 29 से 31 जनवरी तक आयोजित की गई. इस शो का उद्देश्य झारखंड के खनन और निर्माण क्षेत्र को नई दिशा देना था.

Advertisment

झारखंड को खनिज संपदा के लिए जाना जाता है. पहले खनन कार्यों में अधिकतर काम मजदूरों के जरिए मैनुअल तरीके से होता था, लेकिन अब आधुनिक मशीनों और तकनीक का उपयोग बढ़ रहा है. इससे काम सुरक्षित भी हो रहा है और उत्पादन क्षमता भी बढ़ रही है. असुरक्षित खनन पद्धतियों को अब धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है.

100 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा

जानकारी के मुताबिक, इस शो में 100 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया. देश के अलग-अलग हिस्सों से आए उद्योग प्रतिनिधियों ने झारखंड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की. नई मशीनरी, सुरक्षा उपकरण और आधुनिक निर्माण तकनीकों का प्रदर्शन भी किया गया.

राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मुख्य अतिथि

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार इस शो में मुख्य अतिथि रहें. इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से उद्योग जगत को नई तकनीकों को समझने और अपनाने का मौका मिलता है. इससे राज्य के विकास को भी रफ्तार मिलती है. कार्यक्रम का मकसद सरकारी विभागों, निजी कंपनियों, निवेशकों और नीति निर्माताओं के बीच सहयोग बढ़ाना है. यह शो झारखंड की औद्योगिक क्षमता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में एडमिशन शुरू, ये है आवेदन की लास्ट डेट

Jharkhand News
Advertisment