Maiya Samman Yojana: झारखंड में 18वीं किस्त से पहले जरूरी खबर! इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेंगे 2500 रुपये

Maiya Samman Yojana: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 18वीं किस्त जल्द जारी होगी. जानिए कौन महिलाएं कर सकती हैं आवेदन, क्या हैं जरूरी शर्तें और कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे.

Maiya Samman Yojana: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 18वीं किस्त जल्द जारी होगी. जानिए कौन महिलाएं कर सकती हैं आवेदन, क्या हैं जरूरी शर्तें और कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
maiyya samman Yojana

सांकेतिक तस्वीर

Jharkhand News: झारखंड सरकार की ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की एक अहम पहल है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि हर महीने की 15 तारीख से पहले सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. अब इस योजना की 18वीं किस्त भी जल्द जारी होने वाली है, जिससे लाखों महिलाओं को फायदा मिलेगा.

Advertisment

झारखंड सरकार है ये मकसद

सरकार का मकसद है कि राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें और अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें. खासतौर पर ग्रामीण और कमजोर वर्ग की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए यह योजना शुरू की गई है. इस योजना से महिलाओं को घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों में आर्थिक मदद मिलती है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं. सबसे पहले, आवेदक महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए. इसके अलावा महिला की उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है. तय आयु सीमा से कम या अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं. सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद महिलाओं तक ही पहुंचे. इसलिए आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज देना अनिवार्य है.

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

आवेदन करते समय महिला को अपने पहचान और निवास से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे. इनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र प्रमुख हैं. ये दस्तावेज इस बात की पुष्टि करते हैं कि आवेदक झारखंड की निवासी है और योजना की पात्रता पूरी करती है. इसके अलावा बैंक पासबुक की फोटोकॉपी देना जरूरी है, ताकि आर्थिक सहायता की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जा सके. पैन कार्ड भी आवेदन के साथ संलग्न करना होता है. आवेदन के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो और स्व-घोषणा पत्र भी देना जरूरी है. स्व-घोषणा पत्र में आवेदक अपनी जानकारी सही होने की पुष्टि करती है.

कैसे करें आवेदन?

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आसान रखी गई है. महिलाएं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं. आवेदन पत्र आंगनवाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों और शहरी वार्ड कार्यालयों में उपलब्ध हैं. इच्छुक महिलाएं वहां जाकर फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं. इसके अलावा आवेदन पत्र झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है. फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न कर संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है. आवेदन की जांच के बाद पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2500 रुपये की राशि भेजी जाती है.

महिलाओं के लिए बड़ी राहत

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. इससे महिलाओं को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता. कई महिलाएं इस राशि से घरेलू सामान खरीद रही हैं, बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर रही हैं या छोटी बचत भी कर पा रही हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार का सहिया बहनों के लिए बड़ी सौगात, 8 मार्च को खाते में आएंगे 24 हजार रुपये, मानदेय बढ़ाने की भी तैयारी

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का अहम कदम

सरकार की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है. 18वीं किस्त जारी होने के साथ ही लाभार्थियों के चेहरों पर फिर से खुशी लौटने वाली है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में अपराध पीड़ितों को बड़ी राहत! सोरेन सरकार से मिलेगा 3 लाख तक मिलेगा मुआवजा, जानिए पूरी योजना

यह भी पढ़ें: Jharkhand Government: झारखंड में किशोरियों को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चार लाख बेटियों को लगेगा टीका

cm-hemant-soren Jharkhand
Advertisment