Jharkhand Government: झारखंड में किशोरियों को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चार लाख बेटियों को लगेगा टीका

Jharkhand Government: भारत सरकार के सहयोग से झारखंड में चार लाख किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है. यह अभियान राज्यभर में 28 फरवरी से शुरू हुआ है.

Jharkhand Government: भारत सरकार के सहयोग से झारखंड में चार लाख किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है. यह अभियान राज्यभर में 28 फरवरी से शुरू हुआ है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Jharkhand-government-news

Irfan Ansari Photograph: (X)

Jharkhand Government:झारखंड में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. भारत सरकार के सहयोग से राज्य की लगभग चार लाख किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी. इस राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 28 फरवरी से हो चुकी है. इसका उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की अधिक से अधिक लड़कियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा देना है.

Advertisment

स्वास्थ्य विभाग ने की खास तैयारियां

अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं. अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्टेट टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट गठित करने का निर्णय लिया गया. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि टीकाकरण का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किशोरी छूट न जाए.

निर्देश दिया गया है कि जो लाभार्थी किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रह जाएं, उनसे फोन के माध्यम से संपर्क कर फॉलोअप किया जाए. एएनएम (आशा कार्यकर्ता) द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली जाएगी. साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कॉल सेंटर स्थापित करने की योजना है, ताकि कम संसाधनों में ज्यादा प्रभावी निगरानी की जा सके.

लापरवाही करने पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जहां कहीं टीकाकरण में कमी पाई जाए, उसे तुरंत दूर किया जाए. किसी भी कर्मचारी की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी. बोकारो जिले के चंदनकियारी से जुड़े एक मामले में लापरवाही की शिकायत सामने आने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए. इस अभियान में आईसीडीएस, पंचायती राज, शिक्षा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कल्याण विभाग, पुलिस और विभिन्न एनजीओ के सहयोग पर भी जोर दिया गया है. सरकार का लक्ष्य है कि हर किशोरी तक यह जीवनरक्षक टीका पहुंचे और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी लाई जा सके.

यह भी पढ़ें- झारखंड के अधिराज मित्रा ने राष्ट्रमंडल शतरंज में जीता स्वर्ण, CM हेमंत सोरेन ने दी बधाई और हर सहयोग का भरोसा

Jharkhand government News Jharkhand
Advertisment