झारखंड के अधिराज मित्रा ने राष्ट्रमंडल शतरंज में जीता स्वर्ण, CM हेमंत सोरेन ने दी बधाई और हर सहयोग का भरोसा

झारखंड के युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 में अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. इस उपलब्धि के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपना अनुभव साझा किया.

झारखंड के युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 में अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. इस उपलब्धि के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपना अनुभव साझा किया.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Jharkhand-government

Hemant Soren Photograph: (X)

झारखंड के होनहार युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया है. इस बड़ी उपलब्धि के बाद उन्होंने शनिवार (28 फरवरी) को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की.

Advertisment

अंडर-14 वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

यह प्रतियोगिता 7 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित हुई थी, जिसमें राष्ट्रमंडल देशों के कई मजबूत खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. अंडर-14 वर्ग में कड़े मुकाबलों के बीच अधिराज ने बेहतरीन रणनीति और धैर्य का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव साझा किए और बताया कि यह जीत उनके लिए बेहद खास है.

कौन हैं अधिराज मित्रा?

अधिराज जमशेदपुर के लोयला स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और कोच अभिषेक दास को दिया, जिनके मार्गदर्शन में वे लगातार अभ्यास कर रहे हैं. कम उम्र से ही वे शतरंज में सक्रिय हैं और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं. वे नियमित रूप से रेटेड टूर्नामेंट में भाग लेते हैं और अपने तकनीकी तथा रणनीतिक खेल के लिए पहचाने जाते हैं.

सीएम सोरेन ने हर सहयोग का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिराज को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और वे लगातार राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं. उन्होंने अधिराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस अवसर पर कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं.

यह भी पढ़ें- झारखंड में अपराध पीड़ितों को बड़ी राहत! सोरेन सरकार से मिलेगा 3 लाख तक मिलेगा मुआवजा, जानिए पूरी योजना

Hemant Soren Jharkhand
Advertisment