New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2020/03/14/rain-in-delhi-hailstorm-44.jpg)
झारखंड में पहुंचा मानसून, अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अनुमान( Photo Credit : फाइल फोटो)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
झारखंड के सभी भागों में मानसून तय समय से दो दिन पहले शनिवार को पहुंच गया. हालांकि शुक्रवार को मानसून जमेशदपुर के इलाकों में पहुंच गया था.
झारखंड में पहुंचा मानसून, अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अनुमान( Photo Credit : फाइल फोटो)
झारखंड (Jharkhand) के सभी भागों में मानसून तय समय से दो दिन पहले शनिवार को पहुंच गया. हालांकि शुक्रवार को मानसून जमेशदपुर के इलाकों में पहुंच गया था. शनिवार को राजधानी रांची में भी इसने दस्तक दे दी और इसके प्रभाव से लगभग पूरे राज्य में आने वाले 4 दिन तक बादल छाए रहने तथा लगभग पूरे राज्य में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है. रांची में मौसम विभाग के निदेशक डा. एसडी कोटाल ने बताया कि हाल में बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के कारण बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते मानसून (Monsoon) तय समय से दो दिन पूर्व ही झारखंड पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: कोरोना के एक दिन में लगभग 12 हजार मरीज, दिल्ली में कोविड-19 नियम-कायदे न मानने पर जुर्माना
मौसम विभाग के निदेशक डा. एसडी कोटाल ने बताया कि केरल में इस वर्ष एक जून को पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून ओडिशा और पश्चिम बंगाल होते हुए शुक्रवार को राज्य में प्रवेश कर गया था और इसने राजधानी रांची समेत लगभग पूरे झारखंड राज्य में दस्तक दे दी. उन्होंने बताया कि आमतौर पर मानसून झारखंड के जमशेदपुर में 14 जून को पहुंचता है. जबकि रांची में यह 15 जून को पहुंचता है, लेकिन इस बार यह 12 जून को ही जमशेदपुर पहुंच गया और शनिवार को रांची भी पहुंच गया. कोटाल ने बताया कि मानसून के चलते पूरे झारखंड में अगले पांच दिन तक गहरे बादल छाये रहने तथा मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: इस बार बारिश में पटना को डूबने से बचाने नालों की उड़ाही का काम तेज, CM ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में मानसून के चलते राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी. इससे पूर्व मानसून के चलते राज्य के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया. दो दिनों से हुए मौसम परिवर्तन चलते रांची समेत तकरीबन राज्य के हर हिस्से में लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है. शनिवार को रांची समेत कई जिलों में सुबह से काले बादल छाए रहे. विभाग के अनुसार, मानसून शुक्रवार को तेजी से आगे बढ़ा और शनिवार को यह झारखंड में प्रवेश कर गया.
यह भी पढ़ें: इंतजार कीजिए, आने वाले समय में PoK के लोग भी करेंगे भारत में रहने की मांग- राजनाथ सिंह
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावा, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज और गुमला, हजारीबाग तथा गिरिडीह के कुछ हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. कोटाल ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए पूरे राज्य में अनुकूल मौसम बना है और अगले 24 घंटे भी यह तेजी से आगे बढ़ेगा.
Source : Bhasha