/newsnation/media/media_files/R7GLKannvdphC2dap31L.jpg)
Hemant Soren
झारखंड पुलिस तंत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार बड़ा कदम उठाने वाली है. राज्य पुलिस 893 अत्याधुनिक वायरलेस उपकरणों की खरीदी करने वाली है. इनको राज्य के विभिन्न थानों और ओपी में उपलब्ध करवाया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य सूचना के आदान-प्रदान में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करना और पुलिस की प्रतिक्रिया प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है.
पुराने एनालॉग सिस्टम के वजह से कई क्षेत्रों में संदेशों के प्रसारण में रुकावट आ रही थी, जिस वजह से आपात स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया का समय डिस्टर्ब हो रहा था. नई डिजिटल तकनीक के लागू होने की वजह से संचार व्यवस्था अधिक स्पष्ट, सुरक्षित और तेज होगी. कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को इससे मजबूती मिलेगी और अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी.
झारखंड की ये खबर भी पढ़ें- Jharkhand Govt: झारखंड के युवाओं को रोजगार का मौका, दावोस में CM हेमंत सोरेन ने की डील
जांच के बाद ही खरीदी को दिया जाएगा अंतिम रूप
उपकरणों की खरीद के लिए एडीजी आधुनिकीकरण की अध्यक्षता में छह सदस्यीय विशेष कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी के गठन का उद्देश्य खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक मानकों के अनुसार सुनिश्चित करना है. कमेटी में आईजी अभियान, डीआईजी कार्मिक, वित्त विभाग और उद्योग विभाग के प्रतिनिधियों सहित मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के सहायक अभियंता को शामिल किया गया है. कमेटी उपकरणों की क्वालिटी, उपयोगिता और तकनीकीक मानकों की डिटेल्ड जांच के बाद ही खरीदी को अंतिम रूप देगी.
झारखंड की ये खबर भी पढ़ें- Jharkhand Govt: झारखंड का ये स्टेडियम अपनी आधुनिक सुविधाओं के फेमस, क्रिकेट लवर्स के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन जैसा
आधुनिक तकनीक के लिहाज से सकारात्मक पहल
जिन उपकरणों की खरीदी प्रस्तावित है, उनमें 164 वायरलेस इंटरसेप्टर, 134 डिजिटल वैरी हाई फ्रीक्वेंसी बेस सेट, 405 डिजिटल हैंडसेट और 10 स्टैटिक हाई फ्रीक्वेंसी ट्रांसीवर लगा हुआ है. झारखंड सरकार के इस फैसला को सुशासन, ट्रांसपेरेंसी और आधुनिक तकनीक के लिहाज से सकारात्मक पहल माना जा रहा है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us