Google Boy: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 17 साल के कौटिल्य को मास्टर डिग्री करने का दिया ऑफर, 25 लाख का मिला स्कॉलरशिप

Google Boy: हरियाणा के कौटिल्य को लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ऑफर आया है. वे महज 17 साल के हैं और अब मास्टर्स के लिए लंदन जाएंगे.

Google Boy: हरियाणा के कौटिल्य को लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ऑफर आया है. वे महज 17 साल के हैं और अब मास्टर्स के लिए लंदन जाएंगे.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Google Boy kautilya got offer from Oxford University 25 Lakh Scholarship

Google Boy (NN)

Google Boy: हरियाणा में करनाल के कौटिल्य पंडित उर्फ गूगल बॉय को तो हर कोई जानता ही होगा. ये वही गूगल बॉय हैं, जिन्हें पांच साल की उम्र में कैपिटल, करेंसी, जनसंख्या और जियोग्राफी को याद कर लिया था. कौन बनेगा करोड़पति में आपने इन्हें अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर देखा होगा. अब एक बार फिर से कौटिल्य चर्चाओं में है. हालांकि, इस बार वजह दूसरी है. 

Advertisment

दरअसल, कौटिल्य अब दुनिया की महशूर यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई करने जा रहे हैं. कौटिल्य ब्रह्मांड विज्ञान, प्लाज्मा फिजिक्स, डार्क मैटर, एआई फॉर ह्युमैनिटी और पार्टिकल थ्योरी जैसे विषयों पर वे रिसर्च करेंगे. ऑक्सफोर्ड के बॉलियोल कॉलेज ने कौटिल्य को ऑफर दिया है. अक्टूबर से उनकी पढ़ाई शुरू होगी. उन्हें 25 लाख रुपये का स्कॉलरशिप मिला है. जीडी गोयनका स्कूल से उसने 12वीं पास की है. खास बात है कि वे अभी महज 17 साल के हैं.

Google Boy: पहले जानिए कौन हैं कौटिल्य पंडित, कैसे उनकी प्रतिभा पता चली...

हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान एक्सपर्ट्स ने कौटिल्स की टेस्टिंग की, जिसके बाद कहा कि इसका आईक्यू लेवल 130 से 150 के बीच है. ये असाधारण है. महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का आईक्यू 160 के आसपास माना जाता है. 

Google Boy: कौटिल्य ने 100 से ज्यादा और किताबे पढ़ीं

कौटिल्य अब तक 100 से अधिक किताबे बढ़ चुके हैं. इनमें ग्रंथ, इतिहास, विज्ञान और समाज दर्शन जैसी पुस्तकें शामिल हैं. उन्होंने गणित और भौतिकी से जुड़ी कई विश्वप्रसिद्ध किताबें पढ़ी हैं. इनमें फाइनमैन लेक्चर्स ऑन फिजिक्स, क्वांटम मैकेनिक्स और ऑप्टिक्स शामिल हैं. कौटिल्य ने इंडिया आफ्टर गांधी, डिस्कवरी ऑफ इंडिया के साथ-साथ भगत सिंह की ‘मैं नास्तिक क्यों हूं’ भी पढ़ी है.

Google Boy: चाणक्य आदर्श हैं, उन्हीं की तरह शिखा रखते हैं

प्राचीन भारत के महान इकोनॉमिस्ट चाणक्य कौटिल्य के आदर्श हैं. कौटिल्य चाणक्य की तरह ही तेज बुद्धि चाहते हैं. वे भी उनकी तरह ही शिखा रखते हैं. चाणक्य का नाम कौटिल्य भी था. कौटिल्य शुद्ध शाकाहारी हैं और धार्मिक आस्थाओं में विश्वास रखते हैं.  

हरियााणा की ये खबर भी पढ़ें- Gurugram News: परिवार को किया वीडिया कॉल, कहा- मैं जीना नहीं चाहता; फिर लगा ली फांसी

हरियााणा की ये खबर भी पढ़ें- Elvish Yadav: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल, फरीदाबाद का रहने वाला हैं ईशांत

Oxford University google boy Google Boy Kautilya Pandit
Advertisment