Gujarat Govt: गुजरात सरकार ने 1185 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी, इन छह जिलों के विकास को मिलेगी नई स्पीड

Gujarat Govt: सूरत इकोनॉमिक रीजन में ₹1185 करोड़ की 24 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है. इस परियोजना से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे उद्योग, कृषि और पर्यटन को बड़ा लाभ मिलेगा.

Gujarat Govt: सूरत इकोनॉमिक रीजन में ₹1185 करोड़ की 24 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है. इस परियोजना से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे उद्योग, कृषि और पर्यटन को बड़ा लाभ मिलेगा.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
CM Bhupendra Patel

CM Bhupendra Patel (X@InfoGujarat)

Gujarat Govt: दक्षिण गुजरात के विकास को नई स्पीड देने के लिए गुजरात सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सूरत इकोनॉमिक रीजन में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को अपडेट करने की परियोजना को मंजूरी दी है. इस परियोजना की लागत 1185 करोड़ है. गुजरात सरकार के इस कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप विकसित गुजरात 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. 

Advertisment

इन जिलों को मिलेगा लाभ

सीएम पटेल की लीडरशिप में स्थापित गुजरात स्टेट इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफोर्मेशन ने राज्य में संतुलित विकास के लिए छह ग्रोथ हब तैयार किए हैं. सूरत इकोनॉमिक रीजन को इसी योजना के तहत दक्षिण गुजरात का प्रमुख विकास केंद्र बनाया गया है. इस इलाके में भरूच, सूरत, वलसाड, नवसारी, डांग और तापी जिले शामिल हैं. खास बात है कि ये जिले राज्य की अर्थव्यवस्था में 35 प्रतिशत से अधिक का योगदान देते हैं. 

गुजरात सरकार की ये खबर भी पढे़ं- मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मातृभाषा पर दिया जोर, कहा- इस पर गर्व करना ही सच्ची भारतीय संस्कृति

लॉजिस्टिक्स को मिलेगी मजबूती

इस योजना के तहत पांच जिलों में कुल 383 किलोमीटर लंबाई की 24 सड़क परियोजनाओं को अपडेट किया जाएगा. अच्छी सड़क कनेक्टिविटी से नवसारी, सूरत, वलसाड, भरूच और तापी के औद्योगिक हब और जीआईडीसी क्षेत्रों तक आसान पहुंच होगी. इससे लॉजिस्टिक्स को मजबूती मिलेगी और उद्योगों को लाभ मिलेगा. 

गुजरात सरकार की ये खबर भी पढे़ं- Gujarat Govt: उद्योग जगत के लोगों के साथ मुख्यमंत्री पटेल ने बजट पर की बातचीत, अलग-अलग सेक्टर्स पर हुई चर्चा

इन उद्योगों को मिलेगी स्पीड

सरकार के इस फैसले से टेक्सटाइल, डायमंड, कैमिकल, फिशरीज और पेट्रोकेमिकल जैसे उद्योगों को स्पीड मिलेगी. इसके अलावा, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में इससे आसानी होगी. पर्टयन स्थलों जैसे सापुतारा, विल्सन हिल्स, सिद्धनाथ महादेव और शबरी धाम तक पहुंच इस परियोजना से अच्छी हो जाएगी. गुजरात सरकार की इस पहल की वजह से क्षेत्र में उद्योग, रोजगार और पर्यचन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है.  

गुजरात सरकार की ये खबर भी पढे़ं- Love Jihad रोकने के लिए गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, शादी के नियमों में किया बदलाव

Gujarat govt.
Advertisment