Gujarat Govt: उद्योग जगत के लोगों के साथ मुख्यमंत्री पटेल ने बजट पर की बातचीत, अलग-अलग सेक्टर्स पर हुई चर्चा

Gujarat Govt: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बजट 2026-27 पेश करने के बाद उद्योग जगत से जुड़े लोगों से संवाद किया. बजट का कुल आंकड़ा 4.08 लाख करोड़ का है.

Gujarat Govt: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बजट 2026-27 पेश करने के बाद उद्योग जगत से जुड़े लोगों से संवाद किया. बजट का कुल आंकड़ा 4.08 लाख करोड़ का है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Gujarat CM Bhupendra Patel Inaugurates Tribal Industry Fair in Surat

Bhupendra Patel (X)

Gujarat Govt: गुजरात सरकार ने विधानसभा में बजट 2026-2027 पेश कर दिया है. बजट के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्योग जगत के लोगों के साथ एक स्पेशल बैठक की. बैठक में डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा भी मौजूद रहे. बैठक में राज्य के अलग-अलग जिलों के उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री से बात की और बजट पर अपनी राय दी.  

Advertisment

विकास कार्यों के लिए रखा इतना हिस्सा

गुजरात के मुख्यमंत्री कनुभाई देसाई ने बजट पेश किया था, जिसका कुल आकार 4.08 लाख करोड़ का था. पिछले साल की तुलना में ये 10.2 प्रतिशत अधिक है. कुल खर्च का 65 प्रतिशत हिस्सा विकास कार्यों के लिए रखा गया है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, खेती, गरीबों के कल्याण और शहरी विकास शामिल है. 

ये भी पढ़ें- Love Jihad रोकने के लिए गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, शादी के नियमों में किया बदलाव

बैठक में सीएम ने टेक्सटाइल, जीआईडीसी, कृषि उद्योग, खेल और स्टोरेज टेक्नोलॉजी जैसे अन्य क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की. नमो गुजरात कौशल्य और रोजगार मिशन के तहत युवाओं को कौशल और नौकरी के अवसर मिलेंगे. सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये ग्रीन बजट के लिए तो 6500 करोड़ रुपये पर्यटन विकास के लिए रखे हैं. आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए 35,000 करोड़ रुपये और 5 नए जीआईडीसी स्थापित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- अब 200 नॉटिकल मील तक मछली पकड़ सकेंगे गुजरात के मछुआरे, एक्सेस पास फ्रेमवर्क का होगा शुभारंभ

बिना टैक्स के तेजी से आगे बढ़ रहा गुजरात

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गुजरात बिना नया टैक्स लगाए तेजी से आगे बढ़ रहा है. विकसित गुजरात 2047 की दिशा में ये बजट मजबूत कदम है.

ये भी पढ़ें- बालिका पंचायत सशक्तिकरण ट्रेनिंग का गांधीनगर में आयोजन, गुजरात सरकार की पहल के तहत 55 बालिकाओं को सिखाई गई लीडरशिप क्वालिटी

ये भी पढ़ें- Gujarat Govt: किसानों के लिए भूपेंद्र पटेल सरकार ने जारी किए 2.19 करोड़ से अधिक सॉइल कार्ड्स, जानें क्या है इसके फायदे

Gujarat govt.
Advertisment