/newsnation/media/post_attachments/images/2020/11/24/delhi-temperature-78.jpg)
दिल्ली में छाई धुंध, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने के आसार( Photo Credit : ANI)
पहाड़ी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी और सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट आई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ठंडा हो गया है. सर्द हवाओं के बीच दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि सोमवार को मुकाबले आज लोगों को राहत मिलेगी. इससे पहले सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 साल में नवंबर के महीने में दर्ज सबसे कम तापमान रहा.
यह भी पढ़ें: मास्क नहीं लगाना दूल्हे को पड़ा भारी, घोड़ी पर ही पुलिस ने काटा चालान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी सुबह में कोहरा-धुंध छाया है और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं.
Temperature drops in Delhi, India Meteorological Department forecasts minimum temperature of 10° Celsius & maximum of 25° Celsius today.
National capital to experience 'Fog/mist in morning & partly cloudy sky later', as per IMD forecast.
Visuals from Ghazipur. pic.twitter.com/rUgUMyvigc
— ANI (@ANI) November 24, 2020
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले रविवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें: कोविड-19 की स्थिति को लेकर PM मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक
सोमवार को कश्मीर के बड़े हिस्से में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिसके कारण उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग की मानें तो बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है. हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन (23 से 27 नवंबर के बीच) में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
Source : News Nation Bureau