पतंजलि फूड्स लिमिटेड की पहल, नेशनल प्रोटीन डे पर '#NutrelaGivesBack' के तहत 1 लाख बच्चों तक पहुंचाया गया पोषण

National Protein Day 2026: नेशनल प्रोटीन डे के अवसर पर दिल्ली-NCR में पतंजलि ने न्यूट्रेलागिव्सबैक पहल के तहत 52 झुग्गी-बस्तियों के बच्चों को प्रोटीन से भरपूर भोजन करवाया गया.

National Protein Day 2026: नेशनल प्रोटीन डे के अवसर पर दिल्ली-NCR में पतंजलि ने न्यूट्रेलागिव्सबैक पहल के तहत 52 झुग्गी-बस्तियों के बच्चों को प्रोटीन से भरपूर भोजन करवाया गया.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
patanjali

patanjali Photograph: (patanjali)

National Protein Day 2026: भारत में हर साल 27 फरवरी को नेशनल प्रोटीन डे मनाया जाता है. यह दिन दैनिक आहार में प्रोटीन के महत्व, उसके फायदे और उसकी कमी से होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. नेशनल प्रोटीन डे के अवसर पर दिल्ली-NCR में पतंजलि के Nutrela ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया. '#NutrelaGivesBack' अभियान के तहत दिल्ली-NCR की 52 झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले 1 लाख बच्चों को प्रोटीन से भरपूर भोजन परोसा गया.

Advertisment

इस पहल से सिर्फ पोषण उपलब्ध कराने का प्रयास नहीं है बल्कि स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम भी है.

क्यों शुरू हुआ अभियान?

इस विशेष अभियान के तहत तैयार किया गया प्रत्येक भोजन 52% नेचुरल और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन से भरपूर न्यूट्रेला चंक्स से बनाया गया था. साथ ही, इस भोजन को न्यूट्रेला सोयाबीन तेल में पकाया गया, जो विटामिन-A और D तथा ओमेगा-3 और 6 जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है. इस संतुलित आहार का उद्देश्य बच्चों में प्रोटीन की कमी को दूर कर उन्हें बेहतर सेहत के लिए प्रेरित करता था.

ये भी पढ़ें-Holi 2026: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?

पतंजलि के सीआई ने क्या कहा?

पतंजलि फूड्स लिमिटेड के CEO संजीव अस्थाना ने इस अवसर पर कहा कि Nutrela सिर्फ एक प्रोटीन ब्रांड नहीं बल्कि देश निर्माण के हमारे व्यापक विजन का हिस्सा है. एक मजबूत राष्ट्र की नींव शिक्षा और स्वास्थ्य पर टिकी होती है. भारत में प्रोटीन की कमी एक गंभीर चुनौती है, जिसे दूर करना समय की आवश्यकता होती है. 

पहले भी कई संगठनों के साथ किया काम

पतंजलि ने इस सामाजिक पहल को सफल बनाने के लिए Nutrela ने Robin Hood Army, Truly Help और Helpin Humanity जैसे संगठनों के साथ साझेदारी कर काम किया है. इन सहयोगियों की मदद से भोजन को अंतिम छोर तक, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाया गया है.

आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाएगी पहल

'#न्यूट्रेलागिव्सबैक' सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं है बल्कि बेहतर पोषण के प्रति एक लॉन्ग टर्म कमिटमेंट का प्रतीक है. पतंजलि फूड्स लिमिटेड का यह प्रयास दर्शाता है कि सही न्यूट्रिशन के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाया जा सकता है. नेशनल प्रोटीन डे पर उठाया गया यह कदम समाज के कमजोर वर्गों के लिए आशा, स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य का संदेश देता है.

ये भी पढ़ें- नजफगढ़ नाले के साथ बनेगी 61 किमी लंबी सड़क, दिल्ली के बड़े इलाकों को जाम से मिलेगी राहत

Delhi News
Advertisment