/newsnation/media/media_files/2026/02/25/leopard-in-ghaziabad-2026-02-25-11-58-33.jpg)
गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ Photograph: (Social Media)
Ghaziabad News: गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में एक तेंदुआ नजर आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि तेंदुआ गोविंदपुरम स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में घुसता हुआ देखा गया. उसके बाद स्कूल समेत पूरे इलाके में दहशत फैल गई. फिलहाल पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है. वहीं तेंदुआ के स्कूल में घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. उसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया. साथ ही छात्रों के स्कूल में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई.
स्कूल परिसर में तेंदुआ की तलाश जारी
संभागीय वन अधिकारी ईशा तिवारी ने बताया कि, "स्कूल प्रशासन ने हमें सुबह करीब 7:50 बजे फोन किया. उन्होंने बाहरी सुरक्षा कैमरे का एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक जानवर आता-जाता दिख रहा है. यह तेंदुआ प्रतीत होता है. तेंदुए को देखते ही हमारी टीम सुबह 8:30 बजे मौके पर पहुंची. लेकिन वहां ठीक से कुछ दिखाई नहीं दिया. सुबह 8:30 बजे स्कूल के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें लगा कि चारदीवारी के अंदर कुछ छिपा हुआ है. इसलिए हमने पूरे स्कूल क्षेत्र को घेर लिया. हमारी बेहोश करने वाली टीम रास्ते में है. स्कूल सुबह से ही बंद है. बच्चों को स्कूल आने से रोक दिया गया है. कोई भी हलचल दिखाई देने पर लेकिन तेंदुआ की तलाश की जा रही है."
#WATCH | Ghaziabad, UP: On a leopard spotted at the Green Field Public School in Govindpuram, Divisional Forest Officer Isha Tiwari says, "The school authority called us around 7:50 in the morning. They shared a video from the outer security camera, showing an animal coming and… pic.twitter.com/cjIFWPX7Z1
— ANI (@ANI) February 25, 2026
स्कूल के CCTV) में कैद हुआ तेंदुआ
स्कूल में घुसते हुए तेंदुए की तस्वीरें वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गईं. उसके बाद ही पता चला कि स्कूल में तेंदुआ घुस आया है. ये सीसीटीवी कैमरा स्कूल के प्लेइंग ग्राउंट में लगा हुआ है. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तेंदुए स्कूल में घुस रहा है और उसके बाद वह कमरे से बाहर निकलता दिखाई देता है. जैसे ही तेंदुआ के स्कूल में घुसने की खबर फैली पूरे इलाके में दहशत फैल गई. उसके बाद स्कूल परिसर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई.
गाजियाबाद के ग्रीन फील्ड स्कूल में घुसा तेंदुआ, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद #Ghaziabad#GreenFieldSchool#LeopardInSchool#ForestDepartment#UPPolice#NewsUpdate#NewsNation | @LaxmiUpadhyay13pic.twitter.com/SuZU5c3hMr
— News Nation (@NewsNationTV) February 25, 2026
ये भी पढ़ें: शेर की हुई छुट्टी, जंगल का राजा बना तेंदुआ, इस अटैक के बाद मिला ये ताज
स्कूल परिसर में मौजूद एक्सपर्ट की टीम
फिलहाल एक्सपर्ट की टीम स्कूल परिसर में मौजूद है और तेंदुए की तलाश कर रही है. बच्चों की सुरक्षा और गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद वन विभाग के साथ-साथ मेरठ से विशेषज्ञों की एक टीम बुलाई गई है. वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए जाल लगाया है. साथ ही अन्य उपकरणों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा तो पीछे से बाघ ने भी कर दी चढ़ाई, देख लोगों को नहीं हुआ यकीन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us