/newsnation/media/media_files/2026/02/20/delhi-traffic-advisory-2026-02-20-09-58-06.jpg)
Delhi traffic advisory Photograph: (ANI)
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit 2026 के चलते राजधानी में स्पेशल ट्रैफिक व्यवस्था की गई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार यानी आज के दिन ट्रैफिक के बदलावों को मानना होगा. दरअसल, यह समिट भारत मंडपम में चल रहा है जिस वजह से VVIP मूवमेंट काफी बढ़ गया है. इसलिए, भारत मंडपम, एयरपोर्ट और सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई गई है.
आज के लिए खास इंतजाम
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, आज यानी 20 फरवरी 2026 को सुबह 8 से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से रात के 9 बजे तक खास ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं. केंद्रीय दिल्ली और डिप्लोमैटिक एरियाज में कई अहम सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर पैलेस, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रमण्यम भारती मार्ग शामिल हैं.
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 19, 2026
Special traffic arrangements will be in place on 20 Feb, 2026 from 08:00–10:00 AM & 05:00–09:00 PM in view of AI Impact Summit–2026.
Commuters are advised to plan their journeys in advance, avoid affected stretches, and follow directions of traffic personnel… pic.twitter.com/UjGoChy7gf
इन मार्गों का रूट डायवर्जन
साथ ही मथुरा रोड, भैरों मार्ग, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग पर भी ट्रैफिक रेगुलेशन को लागू किया गया है. इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं. इन्हीं में सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दूल कलाम रोड, औरोबिंदो मार्ग, लोधी रोड, बारापुल्ला रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, रिंग रोड और तिलक मार्ग शामिल हैं.
ट्रैफिक पुलिस ने दी लोगों को जरूरी सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्लीवासियों को समय से ऑफिस पहुंचने के लिए सलाह दी है कि अतिरिक्त समय लेकर आएं. तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा दिए निर्देशों का पालन करें और हो सके तो मेट्रो का इस्तेमाल करें. बता दें कि एआई समिट के लिए दुनियाभर से नेता, टेक कंपनियों के एक्सपर्ट और सीईओ दिल्ली पहुंचे हैं.
ये भी पढ़ें- ‘AI बहुत कुछ कर सकता है लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक कंट्रोल नहीं कर सकता’, एआई समिट में बोले ऋषि सुनक
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us