‘AI बहुत कुछ कर सकता है लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक कंट्रोल नहीं कर सकता’, एआई समिट में बोले ऋषि सुनक

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली के जाम में फंस गए, जिस वजह से एआई समिट 2026 में पहुंचने में उन्हें थोड़ा लेट हो गया. इस वजह से उन्होंने कहा कि एआई बहुत कुछ कर सकता है लेकिन दिल्ली के ट्रैफिक को कंट्रोल नहीं कर सकता.

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली के जाम में फंस गए, जिस वजह से एआई समिट 2026 में पहुंचने में उन्हें थोड़ा लेट हो गया. इस वजह से उन्होंने कहा कि एआई बहुत कुछ कर सकता है लेकिन दिल्ली के ट्रैफिक को कंट्रोल नहीं कर सकता.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
British Ex PM Rishi Sunak supports Operation Sindoor

Rishi Sunak

दिल्ली का ट्रैफिक दुनिया भर में प्रसिद्ध है. दिल्ली का हर एक नागरिक ट्रैफिक की समस्या को झेल रहा है. मजे की बात है कि दिल्ली के ट्रैफिक में कल एक बड़े नेता भी फंस गए थे. ये नेता कोई और नहीं बल्कि पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक हैं. वे इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए आ रहे थे लेकिन इस दौरान वे दिल्ली के जाम में फंस गए, जिस वजह से उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने में लेट हो गया. 

Advertisment

सुुनक की इस बात पर हंसने लगा हर कोई

ऋषि सुनक ने कार्यक्रम में पहुंचते ही मजाकिया अंदाज में माफी मांगी. उन्होंने कहा कि सॉरी कुछ मिनटों के लिए हम लेट हो गए. ये पूरी तरह से मेरी ही गलती है. एआई बहुत कुछ कर सकता है लेकिन वह दिल्ली के ट्रैफिक को कंट्रोल नहीं कर सकता. इस वजह से अभी बहुत काम बाकी है. सुनक की ये बातें सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसने लगा. हालांकि, उनकी इस बात को एक तंज के रूप में भी देखा जा सकता है.

ब्रिटेन को भारत ने पछाड़ा

सुनक का मजाक यहीं खत्म नहीं होता है. उन्होंने कहा कि भारत ने एआई की दौड़ में ब्रिटेन को पछाड़ दिया है. इस दौरान, सुनक ने ये भी याद दिलाया कि इंग्लैंड अब भी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे आगे है. सुनक ने इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि भारत एआई के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में काफी आगे पहुंच गया है. उन्होंने टेक्नोलॉजी के विकास और इस्तेमाल के लिए भारत के प्रयासों की तारीफ की. 

एआई महाशक्ति के रूप में भारत अब विश्व में शीर्ष स्थानों पर

सुनक ने कहा कि इस सप्ताह जो कुछ भी देखने को मिला है, वह बहुत आसाधारण है. उन्होंने कहा कि विश्व रैंकिंग जारी करने वाले स्टैनफोर्ड के अनुसार, भारत अब विश्व में एआई महाशक्ति के रूप में शीर्ष स्थानों में से एक पर पहुंच गया है. प लोगों को इस पर गर्व होना चाहिए. 

Rishi Sunak ai impact summit 2026
Advertisment