/newsnation/media/media_files/2026/02/07/noida-garden-galleria-mall-fight-2026-02-07-11-30-22.jpg)
नोए़डा के गार्डन गैलेरिया मॉल में बाउंसरों ने की मारपीट
Noida News: नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में एक बार फिर से बाउंसरों के मापीट का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात मॉल के 'इम्पल्स बार' में मामूली कहासुनी के बाद दो गुणों के बीच भिड़ंत हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले. पहले बताया गया कि बार में आए गेस्ट से बाउंसर के बीच झगड़ा हुआ.
हालांकि इसके बाद पुलिस ने बताया कि, मॉल में स्थित एक बार में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दो ग्रुप के बीच मारपीट हो गई. इसके बाद बाउंसरों ने बीच-बचाव किया. इस मामले में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि बाउंसरों पर आरोप है कि उन्होंने दो युवकों को घेर लिया और उनकी जमीन पर गिराकर जमकर पिटाई की. जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
इस घटना के एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि मॉल में अंदर अफरा-तफरी का माहौल है. कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह से पीट रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग आक्रोशित हैं. वीडियो में देखा जा सकता है एक युवक को कुछ लोगों ने घेर लिया है और उसे जमकर पीट रहे हैं. मारपीट के दौरान युवक जमीन पर गिर जाता है.
दो ग्रुप के बीच हुआ था झगड़ा
बताया जा रहा है कि इस विवाद में दोनों पक्षों के कुल सात लोग शामिल थे. पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि, विवाद में शामिल ज्यादातर लोग नशे की हालत में थे. जो वीडियो में लड़ाई करते हुए दिख रहे हैं. अब तक कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि झगड़ा दो ग्रुपों के बीच हुई था. इस दौरान बाउंसर दोनों गुटों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे.
ये भी पढ़ें: नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में बिल को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या
महिला बाउंसरों पर भी लगा आरोप
इस मामले में महिला बाउंसरों पर भी आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि माल के बार में झगड़ा हो रहा था तो एक युवक ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद करने की कोशिश की. तभी महिला बाउंसरों ने युवक के साथ मारपीट कर दी. आरोप है कि महिला बाउंसरों ने सबूत मिटाने या वीडियो रोकने के इरादे से युवक पर हमला किया. पूरी घटना नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Software Engineer Died: Yuvraj मौत मामले में News Nation की खबर का असर, हरकत में आई Noida Authority
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us