Bihar News: राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए तेज प्रताप यादव, आरोपों से किया इनकार

Lalu Prasad Yadav: लैंड फॉर जॉब मामले में तेज प्रताप यादव राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए ट्रायल का सामना करने की बात कही.

Lalu Prasad Yadav: लैंड फॉर जॉब मामले में तेज प्रताप यादव राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए ट्रायल का सामना करने की बात कही.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Tej Pratap Yadav 1 June

तेज प्रताप यादव ने किया एक और पोस्ट Photograph: (Social Media)

Land For Job Scam: कथित लैंड फॉर जॉब मामले में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. इस केस की सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. अदालत में उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वे ट्रायल का सामना करेंगे.

Advertisment

कोर्ट से मिली यहां राहत

जानकारी के अनुसार, अदालत ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं. हालांकि कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से हर पेशी में उपस्थित होने से राहत दे दी है. अब आगे की सुनवाई में उनके वकील अदालत में उनका पक्ष रखेंगे.

लालू और राबड़ी देवी भी हुए थे पेश

इससे पहले 16 फरवरी को मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी अदालत में पेश हुए थे. दोनों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया था और खुद को निर्दोष बताया था.

CBI का क्या है आरोप

इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है. सीबीआई का आरोप है कि रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने का खेल रचा गया. जनवरी में अदालत ने आरोप तय करते समय टिप्पणी की थी कि लालू परिवार और अन्य आरोपियों ने एक आपराधिक गिरोह की तरह काम किया और सुनियोजित साजिश रची. अब इस बहुचर्चित मामले में ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. अदालत में सुनवाई के दौरान सभी पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी. 

बता दें कि 29 जनवरी को अदालत ने लालू परिवार के सदस्यों यानी कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच अदालत में पेश होकर आरोप तय करने की अनुमति दी थी. इसी क्रम में गुरुवार को तेज प्रताप यादव की पेशी हुई.

यह भी पढ़ें: अनुष्का यादव बनीं मां, तेज प्रताप यादव ने रिश्ते से किया इनकार; बोले- ‘मुझे बदनाम करने की साजिश, बच्चे से कोई लेना-देना नहीं’

यह भी पढ़ें: Bihar News: लालू परिवार को बड़ी राहत! कोर्ट ने दी पेशी से छूट, देखिए अब क्या होगा

Bihar News lalu prasad yadav
Advertisment