/newsnation/media/media_files/2024/12/09/E1daCF0VeBcwFDLouty1.jpg)
जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं. अनुष्का यादव के मां बनने की खबर सामने आने के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है. बताया गया है कि अनुष्का ने रविवार (8 फरवरी) को एक बेटी को जन्म दिया है. हालांकि इस पूरे मामले पर तेज प्रताप यादव ने साफ तौर पर किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार कर दिया है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले जेजेडी प्रमुख
बिहार के पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनका अनुष्का यादव या उनके बच्चे से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘जयचंदों’ के इशारे पर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पांच लोगों के नाम लेकर उन पर साजिश रचने का आरोप लगाया. इसमें- मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह का नाम शामिल है.
तेज प्रताप ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी बातें फैलाई जा रही हैं कि वे पिता बन गए हैं. उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर कानूनी कदम उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो बड़े नेताओं से भी मिलेंगे. उनका दावा है कि पहले भी उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया जा चुका है और अब फिर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.
अनुष्का के साथ तेज प्रताप की तस्वीरें हुईं थी वायरल
गौरतलब है कि पिछले साल तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कथित रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई थी जब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थीं. एक पोस्ट में लंबे समय से रिश्ते में होने का दावा भी किया गया था, लेकिन बाद में तेज प्रताप ने इसे फर्जी बताया. हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने अनुष्का से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार भी की थी, जिससे मामला और उलझ गया.
Patna, Bihar: Janshakti Janata Dal, National President, Tej Pratap Yadav says, ''If Aakash Bhati is associated with Anushka, then they can answer for it, but I can't. I reject this thing. This is an unfounded conspiracy to trap me. I have already taken the name of Jai… pic.twitter.com/ZDvxPs1yl8
— IANS (@ians_india) February 8, 2026
लालू यादव ने पार्टी से किया था निष्कासित
आपको बता दें कि तस्वीरें वायरल होने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. उनके भाई तेजस्वी यादव ने भी नाराजगी जताई थी.
VIDEO | Rejecting talks that he has been blessed with a daughter, National President of Janshakti Janta Dal Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) says, "I reject this completely, a controversy was created, Akash Bhati will be revealing the truth... They are trying to defame me... I will… pic.twitter.com/PDC0tSRnAM
— Press Trust of India (@PTI_News) February 8, 2026
फिलहाल अनुष्का के मां बनने की खबर और तेज प्रताप के इनकार के बाद यह मामला फिर चर्चा में है, लेकिन सच्चाई क्या है, यह अब कानूनी और राजनीतिक स्तर पर ही साफ हो पाएगा.
यह भी पढ़ें- Bihar News: राजगीर पर्यटकों की मौत केस में जांच के लिए पुलिस नहीं जाएगी कर्नाटक! जानें अब तक क्या-क्या हुआ
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us