Bihar: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव स्थगित, आचार संहिता उल्लंघन और परिसर में अमर्यादित घटनाओं के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला

पटना यूनिवर्सिटी ने 28 फरवरी को होने वाले छात्र संघ चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है. परिसर में आचार संहिता उल्लंघन और अमर्यादित घटनाओं के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया.

पटना यूनिवर्सिटी ने 28 फरवरी को होने वाले छात्र संघ चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है. परिसर में आचार संहिता उल्लंघन और अमर्यादित घटनाओं के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Patna-university

Bihar:बिहार में पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. यह चुनाव 28 फरवरी 2026 को होना था, लेकिन हाल के दिनों में परिसर में हुई घटनाओं को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे अगले आदेश तक टाल दिया है. इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है.

Advertisment

क्यों लिया गया यह फैसला?

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में कैंपस में कई अप्रत्याशित और अमर्यादित घटनाएं सामने आईं. इनमें सबसे प्रमुख घटना Patna Women's College परिसर की बताई गई है, जहां छात्रों के एक समूह ने बिना अनुमति प्रवेश कर नारेबाजी की. प्रशासन ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है.

इसके अलावा चुनाव प्रचार के दौरान भी कई नियमों की अनदेखी की गई. परिसर में छपे हुए बैनर और पोस्टर लगाए गए, महंगी चार पहिया गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया और तय समय से पहले ही प्रचार शुरू कर दिया गया. विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ये सभी गतिविधियां आचार संहिता के खिलाफ थीं.

छात्रों ने शिक्षकों और पदाधिकारियों के साथ की बदतमीजी

एक अन्य घटना Patna Science College में सामने आई, जहां 21 फरवरी 2026 को कुछ छात्र एक कक्षा में घुस गए और शिक्षक तथा विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया. इस घटना को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू पर ‘धृतराष्ट्र’ वाली टिप्पणी से भड़की सियासत, तेजस्वी का मैथिली ठाकुर पर तीखा पलटवार

अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि इन सभी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए छात्र संघ चुनाव 2025-26 को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है. यह आदेश संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण द्वारा जारी किया गया है और इसकी जानकारी राज्यपाल के प्रधान सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय छात्रों के हित, शैक्षणिक माहौल की रक्षा और परिसर में शांति बनाए रखने के लिए लिया गया है. आगे की तारीख की घोषणा स्थिति सामान्य होने के बाद की जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार सरकार की बड़ी पहल, डिस्चार्ज से पहले मिलेगा नवजात का जन्म प्रमाण पत्र; नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर

Bihar Patna university
Advertisment