/newsnation/media/media_files/thumbnails/20250904339f-176277.jpg)
सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री, बिहार Photograph: (ANI)
बिहार में अब सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गाने बजाने वालों की आफत आने वाली है. क्योंकि बिहार सरकार ने पूरे राज्य में कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. बता दें कि वैसे तो भोजपुरी गानों को बिहार की पहचान माना जाता है. लेकिन इन गानों में होने वाली अश्लीलता के चलते सरकार ने अब इनके सार्वजनिक स्थानों पर बजाने पर रोक लगा दी है. अब तक बिहार में लोग खुलेआम भोजपुरी गाने बजाते थे लेकिन अब ऐसे गाने बजाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करेगी.
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जारी किया आदेश
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अश्लील गानों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. उन्होंने पुलिस को निर्देश है कि सभी जिलों की पुलिस इसके लिए विशेष अभियान चलाएगी. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने साफ किया है कि अश्लील गाना बजाने पर अब कार्रवाई होगी. इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर डबल मीनिंग वाले गाने बजाने पर भी एफआईआर की चेतावनी दी है.
बस, ट्रक और ऑटो में भी नहीं बजा सकेंगे अश्लील गाने
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, अब बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा या सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और डबल मीनिंग वाले भोजपुरी, मगही, मैथिली या अन्य भाषाओं के गाने बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई इस आदेश का पालन नहीं करता है तो उसे जेल भेजा जा सकता है.
क्यों लगाई भोजपुरी और अश्लील गानों पर सरकार ने रोक?
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भौजपुरी और अश्लील गानों को सार्वजनिक स्थानों पर रोक लगाने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि ऐसे गाने बजने से समाज और बच्चों को बुरा प्रभाव पड़ता है. उन्होंने कहा कि साथ ही ऐसे गानों से महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को भी ठेस पहुंचती है. उन्होंने कहा कि ऐसे में महिला सुरक्षा के लिए अश्लील गानों पर रोक लगाना अनिवार्य हो गया है.
ये भी पढ़ें: Republic Day से पहले रिलीज हुआ शिल्पी राज का नया धमाकेदार होली सॉन्ग, सुनते ही फैंस हुए इमोशनल
बता दें कि बिहार में भोजपुरी भाषा में डबल मीनिंग वाले गाने खूब प्रचलन में हैं. इनमें चोली-भौजी, चाची के बाची सपनवां में आती है, राजा तनी जाई न बहरिया, देवरा ढोढ़ी चटना बा जैसे कई गाने शामिल है. बिहार की राजधानी पटना में ऐसे गानों की सबसे ज्यादा रिकॉर्डिंग होती है.
ये भी पढ़ें: बिना सुरक्षा, बिना तामझाम ई-रिक्शा में वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार, लोग हैरान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us