बिना सुरक्षा, बिना तामझाम ई-रिक्शा में वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार, लोग हैरान

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की वृंदावन यात्रा चर्चा में रही। बिना सुरक्षा, ई-रिक्शा से मंदिरों के दर्शन कर उन्होंने सादगी की मिसाल पेश की.

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की वृंदावन यात्रा चर्चा में रही। बिना सुरक्षा, ई-रिक्शा से मंदिरों के दर्शन कर उन्होंने सादगी की मिसाल पेश की.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Nishant kumar at Vrindawan

Nishant kumar at Vrindawan

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बुधवार को अपने परिवार के साथ पवित्र नगरी वृंदावन पहुंचे. यह यात्रा किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं थी, बल्कि एक साधारण श्रद्धालु की तरह दर्शन और पूजा के लिए थी. उनकी सादगी और शांत व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया.

Advertisment

ई-रिक्शे से घूमते दिखे

निशांत कुमार वृंदावन की संकरी गलियों में बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के ई-रिक्शा से घूमते नजर आए. न उनके साथ कोई तामझाम था और न ही कोई सरकारी काफिला. मुख्यमंत्री के बेटे को इस तरह आम लोगों की तरह घूमते देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए.

बांके बिहार मंदिर फिर इस्कॉन 

नीतीश कुमार के बेटे ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए और इसके बाद इस्कॉन मंदिर भी पहुंचे. कुंज गलियों में वे पैदल घूमते दिखाई दिए. इसके बाद निशांत कुमार यमुना किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ समय बिताया और यमुना पूजन भी किया.

ऐसे की दर्शन की शुरुआत

दिल्ली से वृंदावन पहुंचे निशांत कुमार पहले शीतल छाया स्थित भजन कुटी पहुंचे थे. द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि अंगद यादव के साथ वे मंदिरों के दर्शन के लिए निकले.

दर्शन के बाद की खरीदी किताबें

दर्शन के बाद निशांत कुमार ई-रिक्शे से लोई बाजार पहुंचे. यहां उन्होंने गंगोत्री शोरूम से भारतीय परिधान खरीदे. इसके साथ ही ब्रज साहित्य पुस्तक केंद्र से धार्मिक और ब्रज संस्कृति से जुड़ी किताबें भी लीं. इसके बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

तस्वीरें और वीडियो वायरल

निशांत कुमार की वृंदावन यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इनमें वे बिल्कुल एक आम श्रद्धालु की तरह दिख रहे हैं. लोग उनकी सादगी और विनम्र स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. राजनीति से दूर रहने वाले निशांत कुमार हमेशा कहते आए हैं कि उन्हें सक्रिय राजनीति में कोई रुचि नहीं है. उनका झुकाव शांत और निजी जीवन की ओर है. उनका यह दौरा भी उसी सोच को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: शपथग्रहण के ठीक बाद सीएम नीतीश कुमार के बेटे ने पिता को लगाया गले, छूए पैर, देखें वीडियो

Nishant Kumar Bihar News
Advertisment