/newsnation/media/media_files/2026/02/24/bhagalpur-road-accident-1-2026-02-24-19-53-41.jpg)
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यह हादसा खरीख थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास नेशनल हाईवे-31 पर हुआ. तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी और फिर एक ई-रिक्शा को रौंद दिया.
हादसे में 6 लोग घायल
हादसा इतना भयानक था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए. ई-रिक्शा पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: Dwarka Accident New Video: द्वारका हादसे का नया CCTV आया सामने, साहिल को टक्कर मार कर कार भगाता दिखा नाबालिग
ट्रक चालक मौके से फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायलों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
यह भी पढ़ें: UP Accident: उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
आए दिन होते रहते हैं हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-31 पर आए दिन तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की वजह से हादसे होते रहते हैं. ट्रक चालक समय पर पहुंचने की जल्दबाजी में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें: Delhi Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक की मौत, डिलीवरी बॉय का काम करता था युवक
यह भी पढ़ें: UP Road Accident: तेरहवीं से लौट रहा था परिवार, तालाब में गिरी कार, 2 साल के मासूम समेत 4 की मौत; चालक लापता
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us