UP Accident: उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

UP Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. कहा जा रहा है कि तीन मृतक एक ही परिवार के थे. इलाके में हादसे के बाद से कोहराम मच गया है.

UP Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. कहा जा रहा है कि तीन मृतक एक ही परिवार के थे. इलाके में हादसे के बाद से कोहराम मच गया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
police File

File Photo: (AI)

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां मगोर्रा इलाके के नगला दैवीया इलाके के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. चारों युवक उसी तेज रफ्तार कार में बैठे हुए थे, जो आनियंत्रित होकर नहर में पलट गहई थी. घटना मथुरा जिले की है. 

Advertisment

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. कार में फंसे लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला लेकिन तब तक सभी कार सवारों की मौत हो चुकी थी. 

मृृतकों की पहचान हुई

चारों मृतकों में तीन की पहचान कर ली गई है. एक का नाम राहुल वर्मा (23) था, जो सिलाई का काम करता था. अमित (23) पढ़ाई करता था. तीसरे मृतक का नाम मोहित (22) था, जो लॉ स्टूडेंट था. अमित और मोहित दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे. चौथे मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई. पुलिस उसकी पहचान में जुटे हुए हैं.

तीन मृतक एक ही परिवार के थे, इलाके में मचा कोहरा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हादसाग्रस्त कार एडवोकेट सज्जन सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है. सज्जन राहुल वर्मा के भाई थे. चारों युवक शाम करीब 6.30 से 7 बजे के बीच महावन से निकले थे. चारों किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. कहा जा रहा है कि मृतकों में शामिल तीनों व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य थे. हादसे के बाद से इलाके में कोहराम मच गया. 

पुलिस ने शुरू कर दी जांच

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि थाना मगोर्रा में एक कार नहर में पलट गई है, जिस वजह से चार युवकों की मौत हो गई है. पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. 

up accident
Advertisment