Delhi Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक की मौत, डिलीवरी बॉय का काम करता था युवक

दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुभाष नगर में सुबह करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई. आरोपी कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुभाष नगर में सुबह करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई. आरोपी कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
police File

File Photo: (AI)

दिल्ली में एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक डिलिवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. कार की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर के वजह से डिलिवरी बॉय अपनी बाइक से काफी दूर जाकर गिरा. पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. वह नशे में धुत था.

Advertisment

अब जानें क्या है पूरा मामला

हादसे के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि कार का ड्राइवर नशे में धुत था. वह बहुत हाई स्पीड में कार चला रहा था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डिलिवरी ब्‍वॉय अपनी बाइक से एक ऑडर डिलिवर करने जा रहा था. इसी दौरान एक हाईस्पीड कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्‍कर मार दी. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक पर टक्‍कर लगते ही बाइक सवार युवक काफी दूर जाकर गिर गया, जिससे डिलिवरी ब्‍वॉय की मौके पर ही मौत हो गई.    

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटना वेस्ट दिल्ली के सुभाष नगर इलाके की है. यहां सुबह करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से डिलिवरी बॉय की मौत हो गई है. आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. कार भी जब्त कर ली गई हैै. 

accident news
Advertisment